
Ashwagandha For Liver In Hindi: अश्वगंधा का सेवन आमतौर पर तनाव और नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, लिवर संबंधी समस्याओं को दूर कर, हेल्दी लिवर के लिए भी यह जड़ी-बूटी बहुत मददगार है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो अभी तक लिवर को सेहतमंद रखने के लिए कई अध्ययन किये जा चुके हैं, ज्यादातर में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि अश्वगंधा लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हालांकि,ज्यादातर शोध पशुओं पर किए गए हैं। लेकिन आयुर्वेद की मानें तो अश्वगंधा संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। यह लिवर को सेहतमंद रखने में भी आपकी कई तरह से मदद कर सकता है, बस इसके सेवन का सही तरीका पता होने और जीवनशैली में कुछ मामूली बदलाव करने की जरूरत है। अगर आप भी अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको अश्वगंधा के फायदे
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अश्वगंधा के फायदे- How Ashwagandha Is Good For Liver
डायटीशियन गरिमा के अनुसार, अश्वगंधा एक बेहतरीन टॉनिक है। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है और टेंशन दूर भगाता है। पुरुषों की कई आम समस्याओं को दूर करने और उनका स्टैमिना बढ़ाने में भी यह बहुत लाभकारी है। हाल ही में किए गए कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अश्वगंधा लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह लिवर फंक्शन में सुधार करता है। फैटी लिवर के रोगियों में अश्वगंधा का सेवन करने से स्थिति में सुधार किया जा सकता है। इसके अलावा, यह शरीर के तीन दोषों को संतुलित रखने में मदद करता है। यह लिवर को मजबूत बनाता है और उसे स्वस्थ रखता है। हालांकि, इस पर अभी अधिक शोध की आवश्यकता है।
इसे भी पढें: घी के साथ मिलाकर खाएं त्रिफला चूर्ण, इन 8 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
स्वस्थ लिवर के लिए अश्वगंधा का सेवन कैसे करें- How To Consume Ashwagandha For Healthy Liver
डायटीशियन गरिमा के अनुसार, आमतौर पर अश्वगंधा पाउडर का एक चम्मच रात में सोने से पहले गुनगुने दूध या पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन आपको हमेशा इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बिना आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढें: सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
यह भी रखें ध्यान
डायटीशियन गरिमा के अनुसार, भले ही अश्वगंधा लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। लेकिन यह डॉक्टर के उपचार का कोई विकल्प नहीं है। अगर कोई व्यक्ति लिवर संबंधी किसी समस्या से जूझ रहा है, तो ऐसे में उन्हें डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। आप डॉक्टर के उपचार के साथ ही डाइट में अश्वगंधा जैसी अच्छी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको जीवनशैली में भी कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है जैसे,
- शराब, स्मोकिंग और तंबाकू से परहेज करें
- बहुत अधिक तला भुना, नमकीन और मसालेदार भोजन करने से बचें। प्रोसेस्ड फूड्स के अधिक सेवन से भी बचें।
- नियमित एक्सरसाइज करने से भी लिवर फंक्शन में सुधार होता है
- हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें
- वजन कंट्रोल रखें
All Image Source Freepik