हर माता-पिता के लिए बच्चों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें सही पोषण मिलना चाहिए। बच्चों के लिए दूध और फल बहुत फायदेमंद होते हैं। बच्चों के लिए सेब सबसे फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है। लेकिन कई बच्चे सेब देखकर ही नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। अगर बच्चा सही से खाता-पीता नहीं है, तो इससे उसका पोषण अधूरा रह सकता है। ऐसे में, आप बच्चों को दूध और सेब खिलाने के लिए एक टेस्टी तरीका भी अपना सकते हैं। अगर आपका बच्चा दूध और सेब खाना पसंद नहीं करता है, तो आप उसे एप्पल खीर यानी सेब की खीर बनाकर खिला सकते हैं। ज्यादातर बच्चों को खीर बहुत पसंद आती है। आप 6 महीने से बड़े बच्चे को भी सेब की खीर खिला सकते हैं। सेब की खीर बनाना बहुत आसान होता है। आज हम आपको सेब की खीर की रेसिपी के साथ ही इसके फायदे भी बताएंगे (Seb ki kheer banane ka tarika aur fayde) -
बच्चों के लिए सेब की खीर के फायदे (Apple Kheer Benefits For Kids)
सेब की खीर बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें सेब और दूध का डबल पोषण होता है। सेब की खीर खाने से बच्चे की शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। सेब में विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। सेब खाने से बच्चों की आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो बच्चों में कब्ज और दस्त को रोकता है। सेब खाने से बच्चों में दिमाग का विकास होता है। इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करते हैं। वहीं, दूध में भी प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। सेब की खीर खाने से बच्चों को एनर्जी मिलती है और उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं।
इसे भी पढ़ें: बच्चों को रागी खिलाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें किस उम्र से खिलाएं
बच्चों के लिए सेब की खीर कैसे बनाएं (How To Make Apple Kheer For Kids)
आवश्यक सामाग्री
- 1 बड़ा सेब छिला और घिसा हुआ
- 2 कप दूध
- 1 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच घी
- 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
- 2-4 बादाम
तरीका
- सेब की खीर बनाने के लिए सबसे पहले सेब को धोकर छील लें और बीज वाला हिस्सा अलग कर दें। इसके बाद सेब को कद्दूकस कर लें।
- अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब डालें।
- सेब को तब तक पकाएं, जब तक इसका पूरा पानी सूख ना जाए।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब एक अलग बर्तन में दूध को उबालें।
- जब दूध में एक उबाल आ जाए तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर भी डाल दें।
- जब दूध उबालकर आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें।
- दूध को थोड़ा ठंडा करने के बाद इसमें सेब डाल दें।
- इसे 1 मिनट के लिए चलाते हुए पकाएं।
- फिर गैस बंद कर दें और इसमें बादाम को काटकर डालें।
- खीर को थोड़ा ठंडा करने के बाद बच्चे को खिलाएं।
इसे भी पढ़ें: बच्चों को किस उम्र से खिला सकते हैं चिकन? जानें एक्सपर्ट की राय
बच्चों के लिए सेब की खीर बहुत फायदेमंद होती है। जिन बच्चों को सेब खाना या दूध पीना पसंद नहीं होता है, आप उन्हें सेब की खीर खिला सकते हैं। सेब की खीर पोषण से भरपूर होती है। इसे खाने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version