यह तो आप सभी जानते हैं कि हम जो भी खाते हैं या पीते हैं वो हमारा शरीर में समा जाते हैं, जबकि जो हमारे शरीर के लिए खराब तत्व होते हैं वो बाहर निकल जाते हैं। हमारे शरीर से ऐसे तत्व या तो मल के रूप में निकलते हैं या फिर पेशाब के रूप में। इसलिए ये भी हमारे जीवन की एक जरूरी चीजों में से एक होता है।
एक सामान्य व्यक्ति को दिन में करीब 4-8 बार पेशाब आता है। कुछ लोगों को दिन और रात में बार-बार पेशाब आता है और वो इसे शरीर की सामान्य क्रिया मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है जरूरत से ज्यादा पेशाब आने के कई कारण हो सकते हैं। ये कोई बीमारी भी हो सकती है या बीमारी का संकेत हो सकता है।
शारीरिक अस्वस्थता के अलावा मानसिक अस्वस्थता में भी कई बार सामान्य से ज्यादा पेशाब आने लगता है। आमतौर पर सामान्य व्यक्ति का ब्लैडर तब तक मूत्र को रोकने में सक्षम होता है जब तक व्यक्ति को उसे बाहर निकाल ना दे। अगर आपको सामान्य से ज्यादा पेशाब आता है तो एक बार डॉक्टर से इस बारे में संपर्क करना जरूरी है क्योंकि कई बार ये किसी बड़ी बीमारी की ओर भी संकेत कर सकता है।
इसे भी पढ़ें:- डायबिटीज के रोगियों के लिए वरदान हैं ये 5 योगासन
डायबिटीज
ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने की स्थिति को ही डायबिटीज कहते हैं। टाइप-1 और टाइप-2 दोनों तरह की डायबिटीज में शरीर जरूरत के अतिरिक्त ग्लूकोज को मूत्र मार्ग से बाहर निकालने लगता है। इसी वजह से डायबिटीज के मरीजों को बार-बार पेशाब होता रहता है।
टॉप स्टोरीज़
प्रेगनेंसी
महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान यूरेटस बड़ा होने लगता है जिसकी वजह से ब्लैडर पर दबाव ज्यादा होने लगता है। जिसकी वजह से इस दौरान महिला को बार-बार पेशाब आना शुरु हो जाता है।
हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर के दौरान जो दवाएं दी जाती हैं, वो किडनी पर अतिरिक्त लिक्विड को बाहर निकालने का दबाव बनाती हैं। इसी वजह से इस तरह की दवाओं के इस्तेमाल से भी व्यक्ति को बार-बार पेशाब होने आने लगता है।
इसे भी पढ़ें:- पेशाब में दिखें इस तरह का झाग, तो हो जाएं सावधान
अन्य कारण
- अक्सर आपने देखा होगा कि सर्दियों में लोगों को ज्यादा पेशाब आका है। ज्यादा पानी पीने से ज्यादा मात्रा में पेशाब बनता है, जिसकी वजह से भी बार-बार पेशाब आने लगता है।
- कई मामलों में कुछ लोगों का मूत्राशय ज्यादा सक्रिय होता है, जिसकी वजह से उस शख्स को जल्दी-जल्दी पेशाब आने लगता है।
- आपको बता दें कि बार-बार पेशाब आने की वजह यूरिनल ट्रैक्ट इंफेक्शन(यूटीआई) भी हो सकता है। यूरिन में इंफेक्शन हो तो पेशाब आने के समय जलन भी होती है।
- किडनी का इंफेक्शन होने पर भी बार-बार पेशाब आने लगती है।
- आपने देखा होगा कि जब आप तनाव में होते हैं तो आपको पेशाब आता है। तनाव के कारण भी शरीर जल्दी-जल्दी पेशाब आने के संकेत मिलने लगते हैं।
- इसके अलावा कैफीन वाले पदार्थों जैसे चाय, काफी, चॉकलेट आदि का अत्यधिक सेवन या एल्कोहल के प्रयोग से भी पेशाब ज्यादा आने लगता है।
Read More Articles On Miscellaneous Diseases In Hindi