ऐश्वर्या-अभिषेक की तरह चाहते हैं मजबूत रिश्‍ता, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता अभिषेक बच्चन बॉलीवुड की ऐसी जोड़िोयों में शुमार हैं, जिन्होंने आदर्श शादी-शुदा जीवन जिया है। उनका रिश्ता एक मिसाल है
  • SHARE
  • FOLLOW
ऐश्वर्या-अभिषेक की तरह चाहते हैं मजबूत रिश्‍ता, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान


उनकी शादी के आज 14 साल हो रहे हैं। दोनों आज भी एक साथ हैं और खुश हैं। शादी के बाद से दोनों को अक्‍सर फैमिली के साथ देखा जाता रहा है। जब दोनो शादी के बंधन में बंधे थे तो मीडिया में काफी चर्चा थी। दोनों की शादी उत्‍तर भारतीय और बंगाली के साथ तुलू परंपरा के अनुसार हुई थी। आज भी दोनों के रिश्‍ते काफी मजबूत है।    

पति पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत होता है उतना ही नाजुक भी होता है। इस रिश्ते में दोनों लोगों को बहुत प्यार, समझदारी और विश्वास के साथ रहने की जरूरत होती है। लेकिन इसके बावजूद कुछ रिलेशनशिप मामूली गलतियों की वजह से बिखर जाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के सुपर क्यूटी और खूबसूरत कपल एश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की सालगिरह पर आज हम आपको मजबूत रिलेशनशिप की टिप्स बता रहे हैं। शादी की बुनियाद भरोसे पर टिकी है। पति-पत्नी में से एक भी असुरक्षा महसूस कर रहा हो तो इस पर तुरंत ध्यान दें। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिसके दम पर आप अपने रिलेशनशिप को मजबूत और लंबा बना सकते हैं।

1. बिताएं क्वॉलिटी टाइम

अगर आप दोनों लोग वर्किंग हैं तो कोशिश करें कि साथ में क्वॉलिटी वक्त बिताएं। शिफ्ट जॉब करने वाले कपल्स के लिए जरूरी है कि सुबह के वक्त थोड़ा वक्त साथ में जरूर दें। अगर पति की नाइट शिफ्ट हो तो पत्नी की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। सुबह थोड़ा वक्त साथ में जरूर बिताएं। नाइट शिफ्ट के बाद सुबह ऑफिस से लौट कर तुरंत सोने के बजाय कुछ देर पार्टनर के साथ बिताएं। इससे रिश्ते में मिठास बनी रहती है।

2. विचारों के साथ रहें एकमत

कई बार किन्ही कारणों से पति-पत्नी एक-दूसरे के विपरीत होने और अलग विचार होने के कारण आपस में सौहार्द नहीं बना पाते। शादी के बंधन में बंधने से पहले ऐसी बातों पर उनका ध्यान नहीं जा पाता। ऐसे में जरूरी हो जा ता है कि दोनों को एक-दूसरे की सोच और विचारों का सम्मान करते हुए एक दूसरे को समझना।

relationshiptips

3. आलोचना से बचें

आलोचना किसी को नहीं भाती, मगर छोटी-छोटी सकारात्मक आलोचना को भी पार्टनर दिल से लगा बैठे तो इसका अर्थ है कि वह असुरक्षित है। ऐसे लोग सहज, उदार, ईमानदार आलोचना को भी बुरे अर्थ में ग्रहण करते हैं। अब तो तुम्हें मुझमें बुराई ही दिखेगी? तुम तो मुझे चाहती ही नहीं, कुछ ऐसे ही शब्द होते हैं जो असुरक्षित लोगों की ओर इशारा करते हैं। ऐसी स्थितियों में रिश्ते को संभालने की जरूरत होती है।

4. एक दूसरे को एप्रिशिएट करें

एक-दूसरे के महत्व का एहसास कराते रहने के लिए छोटे-छोटे गिफ्ट्स और अवसरों का बड़ा महत्व होता है। कभी सरप्राइज डिनर डेट प्लान कर लें। वीकेंड पर कहीं आसपास पिकनिक या ट्रिप पर भी आप जा सकते हैं।

5. सप्राइज करना न भूलें

अधिकतर लड़कियों को ये शिकायत होती है कि शादी के बाद बाद उनके पति बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं रहे हैं। ऐसे में आप वीकेंड पर अच्छा सा ब्रेकफस्ट तैयार करके पार्टनर को सप्राइज भी दे सकते हैं।

Read More Articles On Relationship In Hindi

Read Next

जब पति-पत्नी का स्वभाव हो अलग तो इन 6 तरीकों से बैठाएं रिश्ते में ताल-मेल

Disclaimer