प्रसव के बाद महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है जिसके लिए डॉक्टर कई सारी हिदायत देते हैं। ऐसे में हेल्दी खाने के लिए महिलाओं को घी का उपयोग करना चाहिए। गाय का शुद्ध देशी घी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। गाय का घी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के कारण अधिकतर डॉक्टर प्रसव के बाद महिलाओं को इसका सेवन करने की हिदायत देते हैं।
घी में वेजिटेबल ऑयल की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। इस कारण रोजाना घी का एक बार सेवन करना जरूरी है। ऑलिव ऑयल के बाद घी ही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन घी का अधिक उपयोग भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। वैसे किसी भी चीज की अति स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होती है।
प्रसव के बाद महिलाओं को अधिक कैलोरी वाला भोजन नहीं करना चाहिए। खासकर अधिक तैलीय पादर्थों का तो सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। लेकिन प्रसव के बाद महिलाओं को स्वास्थ्य के लिए अच्छा भोजन करने की भी जरूरत होती है। ऐसे में डॉक्टर घी से बनी चीजों का सेवन करने की हिदायत देते हैं।
होता है अधिक फैट
लेकिन घी में बहुत अधिक फैट भी होता है। इस कारण इसका सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। वर्तमान में स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रसव के बाद महिलाओं को घी का इस्तेमाल सतर्क रहकर करने बोलते हैं। घर की बड़ी-बूढ़ी औरतें तो नई बनी माताओं को घी का इस्तेमाल अधिक करने बोलती हैं। ये माताओं के दूध को पोषक-तत्व प्रदान करता है। लेकिन घी का अत्यधिक इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।
क्यों करें घी का इस्तेमाल
प्रसव के बाद महिलाओं के जोड़ों के बीच की चिकनाई कम हो जाती है। इसलिए कैल्शियम युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। घी में बने इन खाद्य पदार्थों से अधिक मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।
लेकिन ना करें आधिक इस्तेमाल
प्रसव के बाद घी का अत्यधिक इस्तेमाल की तरह की परेशानियां भी पैदा करती हैं उनमें ये तीन समस्याएं सबसे पहले होती हैं-
- मोटापा
- हृदय की समस्या
- कोलेस्ट्राल लेवल बढ़ जाता है।
माइग्रेन वाली महिलाएं जरूर घी खाएं
जो महिलाएं माइग्रेन की मरीज हैं वो प्रसव के बाद घी का इस्तेमाल जरूर करें।
Read more articles on Labour and delivery in Hindi.
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version