Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

औषधीय गुणों से भरपूर है अडूसा, जानें इसके फायदे नुकसान और सेवन का तरीका

औषधीय गुणों से भरपूर अडूसा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। आइए लेख में जानें इसके फायदे, नुकसान और सेवन के तरीकों के बारे में -

Adusa Benefits Side Effects Uses In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग स्वास्थ्य से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोग औषधीय जड़ी-बूटियों का सहारा लेते हैं। इन्हीं में से एक है अडूसा। औषधीय गुणों से भरपूर अडूसा में एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

आपको बता दें, ओन्लीमायहेल्थ 'आरोग्य विद आयुर्वेद' (Arogya with Ayurveda) नाम की एक स्पेशल सीरीज चला रहा है। इस सीरीज में हम आपको आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बताते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं। इसमें हम अपने पाठकों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों और जड़ी-बूटियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं, ताकि लोग इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और औषधीय गुणों से भरपूर इन जड़ी-बूटियों से मिलने वाले फायदे, नुकसान और सेवन या इलाज के तरीकों के बारे में जान सकें। ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानेंगे अडूसा के फायदे, नुकसान और सेवन के तरीकों के बारे में -

अडूसा के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, अडूसा का इस्तेमाल आपके सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है, जिसमें:

  • अडूसा का सेवन मानसिक तनाव को कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है। तनाव के कारण होने वाले सिरदर्द से आराम दिलाने में ये बहुत लाभकारी होता है।
  • दिनभर कंप्यूटर और फोन का इस्तेमाल करने के कारण आंखों में होने वाली सूजन या आंखों के तनाव को कम करने में भी अडूसा फायदेमंद होता है।
  • पेट की गर्मी के कारण मुंह में होने वाले छालों को ठीक करने में भी अडूसा काफी लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अडूसा शीत और कषाय होता है, जो छालों या मुंह में होने वाले घाव को कम करता है।
  • मसूड़ों में दर्द या सूजन की समस्या से आराम दिलाने में भी यह जड़ी बूटी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, मसूड़ों के दर्द से परेशान लोग भी इस जड़ी बूटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप सांस से जुड़ी समस्याओं के कारण परेशान रहते हैं तो भी अडूसा का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद गुण सांसों की बदबू को दूर करने में मदद करता है।
  • मौसम में बदलाव के साथ खांसी की समस्या होना एक आम समस्या है। ऐसे में अडूसा का इस्तेमाल सूखी खांसी को कम करने और इससे राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
  • यूरिन से जुड़ी समस्याओं जैसे यूरिन पास करते समय दर्द या जलन होना, रुक-रुक कर यूरिन आना, यूरीन कम होना आदि समस्याओं में अडूसा का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: अडूसा (vasaka) जड़ी-बूटी से ठीक होती हैं कई बीमारियां, जानें इसके फायदे

01 (94)

अडूसा के नुकसान

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा का कहना है कि, अडूसा के कई फायदे होने के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी है, जैसे:

  • अडूसा का ज्यादा इस्तेमाल करने पर व्यक्ति को पेट में जलन और उल्टी की समस्या बढ़ सकती है।
  • इस हर्ब को अन्य दवाओं के साथ लेना हानिकारक हो सकता है, इसलिए किसी अन्य दवा के साथ लेने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करें।
  • डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को इस दवा का इस्तेमाल हमेशा सावधानी के साथ करना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।
  • 1 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ब्रोंकाइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद है वसा जड़ी बूटी, एक्सपर्ट से जानें कब और कितना लें

कैसे करें अडूसा का सेवन? - How To Consume Adusa ?

अडूसा के सूखे हुए फलों को पीस लें। अब 1-2 ग्राम फूल के पाउडर को चूर्ण में बराबर मात्रा में गुड़ मिलाकर खाएं। इससे सिरदर्द को कम करने में मदद मिलती है।

अडूसा की सूखे हुए अडूसा के पत्तों की चाय बनाकर पिएं। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।  

All Images Credit- Freepik

Read Next

फटी एड़ियों से थी परेशान, इस एक आयुर्वेदिक नुस्खे से मिली मुझे राहत - जानें बाला शर्मा का अनुभव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 15, 2026 15:19 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 15, 2026 15:19 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 15, 2026 15:19 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content