Aditya Roy Kapur's Birthday: क्या है आदित्य रॉय कपूर की मस्कुलर बॉडी और सिक्स पैक एब्स का राज?

आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन के मौके पर खास: जानें उनके खूबसूरत बॉडी शेप, सिक्स पैक एब्स और फिटनेस का राज। साथ ही आदित्य रॉय कपूर की डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में खास बातें।
  • SHARE
  • FOLLOW
Aditya Roy Kapur's Birthday: क्या है आदित्य रॉय कपूर की मस्कुलर बॉडी और सिक्स पैक एब्स का राज?

आज 16 नवंबर को आदित्य रॉय कपूर का जन्मदिन है। वैसे तो बतौर एक्टर आदित्य रॉय कपूर के फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से हुई थी, मगर बॉलीवुड में उन्हें पहचान फिल्म 'आशिकी 2' से मिली। श्रद्धा कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर की इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद आदित्य को फिल्म- ये जवानी है दीवानी, दावत-ए-इश्क, फितूर, डियर जिंदगी और ओके जानू में भी खूब पसंद किया गया। आदित्य रॉय कपूर की पहचान उनकी एक्टिंग के अलावा उनकी खूबसूरत और फिट बॉडी के कारण भी है। इस साल आदित्य अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगे। आइए हम आपको बताते हैं क्या है उनकी गजब की बॉडी और फिटनेस का राज।

फूडी हैं आदित्य रॉय कपूर

कई इंटरव्यूज के दौरान खुद आदित्य और उनके को-स्टार्स ने कई बार बताया है कि वो फूडी हैं। उन्हें खाना अच्छा लगता है, भले ही इसके लिए उन्हें जिम में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़े। फिल्म फितूर की ट्रेनिंग के दौरान आदित्य रॉय कपूर ने अपनी डाइट को बहुत कम कर दिया था। सिक्स पैक एब्स पाने के लिए उन्होंने बहुत थोड़ा-थोड़ा खाना दिन में 6 बार, हर 2 घंटे के अंतराल पर लेना शुरू कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज करने का सोचते हैं मगर नहीं निकाल पाते हैं समय, तो ये 5 बातें करेंगी आपको मोटिवेट

आदित्य रॉय कपूर की डाइट

आदित्य फूडी हैं इसलिए उन्हें क्रेविंग होती रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि, उनकी फिटनेस का राज फाइबर, कार्ब्स और पानी है। यह तो आप भी जानते हैं कि फाइबर वाले फूड्स खाने से शरीर में फैट जमा नहीं होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसके अलावा दिनभर पानी पीते रहने से भी शरीर फिट रहता है और एक्सट्रा चर्बी नहीं जमा होती है। लेकिन आदित्य बताते हैं फिटनेस के लिए सिर्फ डाइट ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि आपको वर्कआउट भी करना चाहिए। आदित्य के अनुसार अगर आप ट्रेनिंग में रेगुलर रहेंगे, तभी आपको इसके परिणाम भी दिखेंगे।

 
 
 
View this post on Instagram

Told you i'l be ready with my bikini body 👙 #mondaymotivation

A post shared by @ adityaroykapur onFeb 10, 2019 at 10:11pm PST

आदित्य रॉय कपूर: फिटनेस के लिए वर्कआउट

आदित्य रॉय कपूर के पूर्व पर्सनल ट्रेनर प्रशांत सावंत ने बताया कि फिल्म फितूर की ट्रेनिंग के दौरान आदित्य रॉय कपूर को 'परफेक्ट बॉडी' शेप में लाना काफी कठिन था। इसके लिए आदित्य सप्ताह में 4 दिन डेढ़ घंटे वर्कआउट करते थे। इस दौरान वो वेट ट्रेनिंग, कोर स्ट्रेंथट्रेनिंग टेकनीक, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग और कार्डियो आदि करते थे। सूत्रों के अनुसार फिल्म फितूर में मस्कुलर बॉडी और सिक्स पैक एब्स के लिए आदित्य रॉय कपूर ने काफी मेहनत की थी और लगभग 20 किलो वजन घटाया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आदित्य ने बताया था कि फितूर के रोल के लिए बॉडी बनाना उनके लिए आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने खाना कम कर दिया था और दिन में 2 बार वर्कआउट करते थे।

Read more articles on Fitness Exercise in Hindi

Read Next

एक्सरसाइज करने का सोचते हैं मगर नहीं निकाल पाते हैं समय, तो ये 5 बातें करेंगी आपको मोटिवेट

Disclaimer