थायराइड कंट्रोल करने में ये एक्यूप्रेशर पॉइंट हैं बहुत फायदेमंद, जानें तरीका

Acupressure Points for Thyroid: एक्यूप्रेशर से थायराइड को कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिलता है, जानें थायराइड में फायदेमंद एक्यूप्रेशर पॉइंट्स के बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
थायराइड कंट्रोल करने में ये एक्यूप्रेशर पॉइंट हैं बहुत फायदेमंद, जानें तरीका

Acupressure Points for Thyroid: थायराइड की समस्या आज के समय में तेजी से बढ़ रही है। एक आंकड़े के मुताबिक अकेले भारत में लगभग 4 करोड़ से ज्यादा लोग थायराइड से जूझ रहे हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। थायराइड दरअसल गले में मौजूद एक ग्लैंड या ग्रंथि है। यह ग्लैंड शरीर में थायराइड हॉर्मोन को संतुलित रखने का काम करती है। खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान की वजह से थायराइड ग्लैंड प्रभावित होती है, जिसकी वजह से हॉर्मोन का निर्माण प्रभावित होता है। थायराइड होने पर आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से गले में दर्द, तेजी से वजन बढ़ना और शरीर में सूजन जैसी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। थायराइड की समस्या को कंट्रोल करने के लिए एक्यूप्रेशर भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं थायराइड को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद एक्यूप्रेशर पॉइंट्स के बारे में।

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए एक्यूप्रेशर पॉइंट्स- Acupressure Points for Thyroid in Hindi

थायराइड की समस्या को जड़ से खत्म करना मुश्किल है लेकिन हेल्दी खानपान और जीवनशैली में सुधार से साथ-साथ कुछ चिकित्सा को अपनाने से इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। वैसे तो इलाज की हर विधा में थायराइड का इलाज मौजूद है, लेकिन एक्यूप्रेशर की सहायता से भी आप थायराइड को कंट्रोल कर सकते हैं। कई देशों में एक्यूप्रेशर का इस्तेमाल वैकल्पिक चिकित्सा के लिए पुराने समय से ही किया जा रहा है। एक्यूप्रेशर में आपके शरीर में मौजूद कुछ पॉइंट्स को दबाया जाता है जिससे आपको कई गंभीर परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है। थायराइड को कंट्रोल करने के लिए ये एक्यूप्रेशर पॉइंट्स बहुत फायदेमंद माने जाते हैं-

Acupressure Points for Thyroi

1. पेरीकार्डियम 6 पॉइंट

थायराइड की समस्या में पेरीकार्डियम 6 पॉइंट को दबाने से बहुत फायदा मिलता है। यह पॉइंट आपकी कलाई के ऊपर फोरआर्म के अंदरूनी हिस्से के पास होता है। इस पॉइंट को दबाने से आपको थायराइड कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिलता है। हालांकि शुरुआत में इसका अभ्यास किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: थायराइड की बीमारी क्यों और कैसे होती है? डॉक्टर से समझें कारण और बचाव के उपाय

2. यिंटांग पॉइंट

यिटांग पॉइंट को दबाने से आपको थायराइड की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। यह पॉइंट दोनों आंखों के बीच में मौजूद होता है। यिटांग पॉइंट को हॉल ऑफ इम्प्रेशन पॉइंट भी कहा जाता है। इस पॉइंट को दबाने से आपको सिरदर्द, साइनस जैसी परेशानी में भी बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा इसे दबाने से आपकी पिट्यूटरी ग्लैंड एक्टिव होती है।

3. लार्ज इंटेस्टाइन 4 पॉइंट

लार्ज इंटेस्टाइन 4 पॉइंट थायराइड की समस्या में उपयोगी होता है। इस पॉइंट को दबाने से न सिर्फ थायराइड बल्कि कई गंभीर परेशानियों में भी फायदा मिलता है। हाइपरथायरायडिज्म की समस्या में इस पॉइंट को दबाने से बहुत फायदा मिलता है। यह पॉइंट आपके दोनों हाथों की पहली उंगली और अंगूठे के बीच वाली जगह पर मौजूद होता है। इस पर प्रेशर डालने से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।

4. गवर्निंग वेसल पॉइंट

गवर्निंग वेसल पॉइंट भी थायराइड के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गवर्निंग वेसल पॉइंट गर्दन के एंड पर होता है। नियमित रूप से इस पॉइंट को दबाने से आपको थायराइड की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Thyroidथायराइड बढ़ने पर शरीर में हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

थायराइड की समस्या में ऊपर बताये गए एक्यूप्रेशर पॉइंट्स बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन बिना किसी एक्सपर्ट या एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ की सलाह के इन पॉइंट्स को नहीं दबाना चाहिए। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

खांसी से राहत पाने के लिए करें सोंठ पाउडर और शहद का सेवन, बलगम से भी मिलेगा छुटकारा

Disclaimer