ABC Pickles Health Benefits In Hindi: आज के समय में ABC जूस काफी लोकप्रिय हो चुका है ज्यादातर लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। ABC जूस की बात करें तो A यानी आंवला, B यानी बीटरूट या चुकंदर और C यानी गाजर के मिश्रण से बना जूस। इस जूस का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, शरीर को डिटॉक्स करने, इंफेक्शन से बचाव करने, शरीर को एनर्जी देने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने जैसे कई लाभ मिलते हैं, लेकिन सिर्फ ABC जूस नहीं, बल्कि ABC अचार का सेवन भी किया जा सकता है। ABC अचार में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें ABC अचार खाने के क्या फायदे हैं?
ABC अचार खाने के फायदे - Benefits Of Eating ABC Pickles In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, ABC अचार यानी आंवला, चुकंदर और गाजर के जूस के साथ-साथ इसके अचार का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इस अचार में अच्छी मात्रा में फाइबर और विटामिन ए जैसे बहुत से विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और प्रोबायोटिक्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है।
गट और पाचन के लिए फायदेमंद
ABC अचार फर्मेंटेड होता है, साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में प्रोबायोटिक्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे पाचन प्रक्रिया में सधार करने, पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव और वजन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या ABC जूस सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है? जानें किसे पीना चाहिए और किसे नहीं

स्किन के लिए फायदेमंद
ABC अचार में फाइबर, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन को नेचुरल रूप से हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने, त्वचा की सूजन को कम करने, स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने और स्किन का एजिंग के लक्षणों से बचाव करने में मदद मिलती है, साथ ही इससे शरीर में कोलेजन के स्तर को बेहतर करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
ABC अचार में मौजूद आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है। ऐसे में आंवला, चुकंदर और गाजर के अचार का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
शरीर को डिटॉक्स करे
ABC अचार में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने और स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे शरीर को एनर्जी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर के प्यूरिन लेवल को कम करने के लिए पिएं ये आयुर्वेदिक जूस, जानें बनाने का तरीका
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे
आंवला, चुकंदर और गाजर के अचार में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के स्तर को बेहतर करने, हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है और मांसपेशियों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है, लेकिन सिर्फ सीमित मात्रा में ही खाएं।
ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक
ABC अचार में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
आंखों के लिए फायदे
ABC अचार में मौजूद गाजर और आंवला में अच्छी मात्रा में विटामिन-ए और सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आंखों को हेल्दी बनाए रखने और आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
कैसे बनाएं ABC अचार? - How To Make ABC Pickle?
- इसके लिए गाजर, चुकंदर और आंवला को लंबा-लंबा काट लें।
- अब तीनों सब्जियों को जार में डालकर, इसमें नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब दूसरी तरफ सौंफ, जीरा और धनिया को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें और पाउडर तैयार कर लें।
- अब 1 छोटी चम्मच सरसों के तेल में 1 चम्मच पीसी हुई पीली राई और हरी मिर्ची को डालकर तड़का तैयार कर लें और इसको सब्जियों में डाल दें, साथ ही इसमें 1 चम्मच सौंफ, जीरा और धनिया के पाउडर और आधा छोटी चम्मच हल्दी को डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब इस अचार के जार को 3-4 दिन के लिए धूप में फर्मेंट होने के लिए रख दें।
सावधानियां
ABC अचार में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करें, साफ-सफाई का ध्यान रखें, गट के सेंसिटिव होने, हाई ब्लड प्रेशर, सोडियम रिस्ट्रिक्ट डाइट यानी कम नमक का सेवन करने वाले लोगों, किसी अन्य मेडिकल कंडीशन से पीड़ित लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसके अलावा, अचार का सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ करें।
निष्कर्ष
ABC अचार में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से गट में गुड बैक्टीरिया में सुधार करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, पेट से जुड़ी समस्यओं से बचाव करने, स्किन को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, आंखों को हेल्दी रखने और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें, ब्लड प्रेशर और गट के सेंसिटिव होने पर इसका सेवन करने से बचें और अचार का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोजाना एक आंवला खाने से क्या होता है?
आंवले में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में रोज एक आंवला खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने, शरीर को डिटॉक्स करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।रोजाना चुकंदर खाने से क्या होगा?
चुकंदर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में रोज एक चुकंदर खाने से ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने, स्टैमिना को बेहतर करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, शरीर को डिटॉक्स करने, सूजन को कम करने, स्किन को हेल्दी और यंग बनाने, हार्ट को हेल्दी रखने और ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।कच्चा गाजर खाने से क्या फायदा होता है?
कच्चे गाजर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, हार्ट को हेल्दी रखने, स्किन को हेल्दी रखने, हड्डियों को मजबूती देने, वजन कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, शरीर में एनर्जी बनाए रखने और खून को साफ करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 06, 2026 12:27 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 06, 2026 12:27 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 06, 2026 12:27 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain