8 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।               
  • SHARE
  • FOLLOW
8 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।

मेष 

मेष राशि के लिए आज का राशिफल बेहतर साबित हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति जागरुक और सर्तक रहने की जरूरत है। आज के दिन लोगों को सेहत के प्रति जागरुक करें।  

वृषभ 

आज आपको गर्मी और लू से बचने की आवश्यकता है। आज के दिन आपको शरीर को हाइड्रेट रखने की जरूरत है। इससे आपका दिन अच्छा बीतेगा। 

मिथुन 

आज आपको फास्ट और जंक फूड्स से दूर रहना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी डाइट में किसी सीजनल फल को शामिल करना चाहिए। 

कर्क 

आपकी कुंडली में आज के दिन स्वास्थ्य परिणाम का संकेत अच्छा मिल सकता है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको प्रोटीन और फाइबर से भरपूर फूड्स खाने चाहिए। 

सिंह 

आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार का अनुभव कर सकते हैं। आप किसी भी स्थिति को संभाल भी सकते हैं और अपने गुस्से को काबू करने की जरूरत है।  

कन्या 

आज के दिन आपकी शरीर में उर्जा की कमी महसूस हो सकती है। अपनी उर्जा को बनाए रखने के लिए आपको खान-पान अच्छा रखने के साथ ही तरल पदार्थ भी लेने चाहिए। 

तुला 

तुला राशि के लोगों को आज अपनी शारीरिक गतिविधियों को सामान्य रखने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। अगर आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो शारीरिक गतिविधियों को रोक दें। 

वृश्चिक 

आप आज स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति अपने दिन की शुरुआत करें। अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए आपको लो कैलोरी वाले फूड्स खाने चाहिए। 

धनु 

आपको बेहतर फिटनेस और स्वास्थ्य की आशा रखनी चाहिए। आज के दिन आपकी पुरानी बीमारी या फिर स्वास्थ्य समस्या ठीक हो सकती है।    

मकर 

आज के दिन आपकी शरीर ज्यादा फुर्तीली हो सकती है। इसके लिए आपको कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी होता है। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

कुंभ 

आज के दिन आपको घर के काम और ऑफिस का ज्यादा तनाव लेने से बचना है। इससे आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रह सकती है।   

मीन 

अगर आप 50 साल से उपर के हैं तो आपको स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आपको आज अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए।

Read Next

गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीने या ठंडा फूड खाने से गला खराब क्यों होता है? जानें कारण और बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version