नीलगिरी का तेल वैसे तो बहुत ही आसानी से प्राप्त हो जाता है लेकिन इसे लोग अधिकतर महेंदी में डालने के लिए लोग प्रयोग करते हैं। जबकि इसके कई औषधीय गुण भी हैं। नीलगिरी के पेड़ से पत्तियों से निकलने वाला तेल बहुत गुणकारी होता है। स्ट्रेस से लेकर मधुमेह तक इससे कई बिमारियों का इलाज संभव हैं। वैसे नीलगिरी का तेल परफ्यूम के लिए भी उपयोग किया जाता है क्योंकि इसकी खुशबू बहुत ही उम्दा है। इस तेल को कई समस्या में घरेलू उपचार में इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें एन्टीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इस तेल को शिशु पर भी उपयोग किया जा सकता है, यदि वह सर्दी या चेस्ट कंजेस्शन से पीड़ित है। आइए जानते हैं नीलगिरी तेल के अन्य फायदे।
नीलगिरी के फायदे:
नीलगिरी के तेल के कई फायदे हैं। कई आयुर्वेदिक दवाओं में इसका प्रयोग किया जाता है। नीलगिरी के तेल के साथ ही साथ इसके पत्तों का भी जड़ी बूटियों में प्रयोग किया जाता है। चलिए देखते हैं किस प्रकार से असरकारी है नीलगिरी का तेल जैसे:
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में आप भी शरीर पर लगाते हैं सरसों का तेल? इस्तेमाल से पहले जान लें इसके ये 4 नुकसान
त्वचा के लिए हैं फायदेमंद:
नीलगिरी का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। त्वचा में होने वाले रोग जैसे फोड़े फुंसियाँ, दाग, मुंहासे, जलन, लाल चिट्टे इत्यादि को नीलगिरी के तेल से नष्ट किया जा सकता है। अगर त्वचा पर नीलगिरी के तेल का प्रयोग किया जाये तो त्वचा की लगभग सभी परेशानियाँ दूर हो सकती हैं। नियमित रूप से इसका प्रयोग त्वचा पर किया जा सकता है।
मधुमेह में राहत:
नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें मधुमेह से मुक्ति दिला सकती हैं। इसलिए मधुमेह से ग्रसित लोगों को नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदों का सेवन करना चाहिए। लेकिन डॉक्टर की सलाह लेकर ही आप इसका सेवन करें। आयुर्वेद में इसका विशेष महत्व है।
बालों की समस्या दूर होती है:
आज के समय में लगभग सभी को बालों में समस्या है जैसे बाल सफ़ेद होना, रुसी होना, बालों में जूं होना इत्यादि। नारियल के तेल में अगर नीलगिरी के की कुछ बूंदें मिलकर उसे बालों में लगाया जाए तो इससे ये सभी समस्याएँ दूर होती हैं।
मांसपेशियों का दर्द दूर होता है:
नीलगिरी का तेल आयुर्वेद में बहुत सी दवाओं में काम आता है। वैसे ही मांसपेशियों के दर्द को भी नीलगिरी के तेल के द्वारा दूर किया जा सकता है। नीलगिरी के तेल की मालिश मांसपेशियों के दर्द में राहत पहुँचती है। इसका तेल आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाता है।
स्ट्रेस से राहत:
स्ट्रेस में राहत पाने के लिए नीलगिरी का तेल सबसे असरदार होता है। सिर पर अगर हल्के हाथ से नीलगिरी के तेल से मालिश की जाये तो इससे स्ट्रेस गायब हो जाता है। यह एक बहुत ही उम्दा इलाज है स्ट्रेस का और आसान इलाज भी है। इसका प्रयोग आप नियमित रूप से कर सकते हैं इसके कोई दुष्परिणाम नहीं हैं।
निमोनिया में फादेमंद:
नीलगिरी के तेल को छाती पर उपयोग करने से फेफड़ो को साफ और क्षय रोग के लक्षणों को कम करने में मदद मिलता है।
पेट के कीड़े दूर करें नीलगिरी का तेल :
पेट में कीड़े होने पर भूख कम लगती है और कभी-कभी पेट में दर्द भी होता है, इसके लिए नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : मजबूत और चमकदार बालों के लिए ट्राई करें अंडे का तेल, जानें बालों के लिए इस तेल के अन्य फायदे
इस प्रकार से असरदार है नीलगिरी का तेल। इसका प्रयोग करने से पहले आप एक बार चिकित्सक परामर्श जरूर लें।
Read More Article On Health News In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version