आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज बेहतर होने वाला है। आज के दिन इस राशि के लोगों को खुद के स्वास्थ्य के लिए समय निकालना चाहिए। आज आपको फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए एक्सरसाइज करनी चाहिए।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज आपको डाइट के प्रति जागरुक होने के साथ ही किसी सीजनल फल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ देखने को मिल सकता है। आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से बेहतर हो सकता है।
कन्या
आज के दिन कन्या राशि के लोगों को थकान और सुस्ती का अनुभव हो सकता है। इससे राहत पाने के लिए आपको आपको डाइट में फल, सब्जियों के साथ ही ड्राई फ्रूट्स भी खाने चाहिए।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर सतर्क रहना चाहिए। इसके लिए आपको किसी भी बात की ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज गर्मी और लू से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको हल्के कपड़े पहनने के साथ ही साथ धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन भी लगानी चाहिए।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को फिट रहने के लिए आज तरल पदार्थों पर ध्यान देने की जरूरत है। डीहाइड्रेशन होने से आपकी शरीर में एनर्जी की कमी हो सकती है साथ ही आप बीमार भी पड़ सकते हैं।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अगर आपको हाथ-पैर में दर्द रहता है तो ऐसे में मालिश करने से राहत मिल सकती है।
वृश्चिक
वैश्विक राशि के लोगों में आज स्वास्थ्य को बेहतर और लंबे समय तक टिकाउ रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करनी चाहिए और शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
धनु
धनु राशि के लोगों को आज दिनभर उर्जावान महसूस हो सकते हैं। आज आपको डाइट में प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार लेने की जरूरत है।
मकर
आज के दिन आप उर्जावान महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आपको अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन सी की मात्रा बढ़ाने की जरूरत है।
कुंभ
इस राशि के लोगों को आज के दिन स्ट्रेस कम करने की जरूरत है। इसके लिए नियमित तौर पर व्यायाम करने के साथ ही दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी भी पिएं।
मीन
मीन राशि के लोगों को आज आज अपनी पुरानी बीमारियों के प्रति अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप थोड़ा स्वस्थ महसूस कर सकते हैं।