Aaj ka Rashifal: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के जातकों को आज के दिन को बेहतर रखने के लिए खुद में बदलाव करने की जरूरत है। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करने की जरूरत है।
वृष
वृष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज के दिन बेहतर साबित हो सकता है। इसके लिए आपको अपनी गलत आदतों और अनियमित खान-पान को बेहतर रखना चाहिए।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति फायदा देखने को मिल सकता है। आज के दिन को बेहतर रखने के लिए खुद में बदलाव करने की जरूरत है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज पूरे दिन उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। आज के दिन आपको पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स लेने चाहिए।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। आज के दिन फिटनेस से जुड़ी एक्टिविटीज करने से आपकी फीजिकल बल्कि, मेंटल हेल्थ को भी कई तरीकों से फायदा पहुंचेगा।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज फिटनेस से जुड़ी दिनचर्या में शामिल होने की जरूरत है। आज के दिन आपको बारिश में बाहर निकलने से बचना चाहिए। ऐसे में सर्दी-जुकाम हो सकता है।
तुला
तुला राशि के लोग अगर आज के दिन अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं तो इससे न केवल उनकी फीजिकल बल्कि, मेंटल हेल्थ को भी कई तरीकों से फायदा पहुंचेगा।
वृश्चिक
आज के दिन आपको हेल्दी डाइट जैसे फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करना चाहिए। आज के दिन अपनी डाइट में कोई सीजनल फल जरूर शामिल करें।
धनु
धनु राशि के लोगों को आज दिनभर उर्जावान महसूस हो सकते हैं। आज आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ ही प्रोटीन युक्त डाइट लेनी चाहिए।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको अपहेलनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ
इसके लिए नियमित तौर पर व्यायाम करने के साथ ही दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी भी पिएं। इससे त्वचा हेल्दी रहने के साथ ही साथ आपकी पूरी बॉडी हेल्दी रहती है।
मीन
मीन राशि के जातकों को आहार विचार दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको धूप में ज्यादा रहने से बचना चाहिए। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।