लिप्स की झुर्रियां खूबसूरती पर डाल रही हैं खलल, इन 5 तरीकों से अपनी समस्या को करें दूर

लिप्स की झुर्रियां चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देती है। इन अपनी इस समस्या को घरेलू उपायों से राहत पा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
लिप्स की झुर्रियां खूबसूरती पर डाल रही हैं खलल, इन 5 तरीकों से अपनी समस्या को करें दूर


लिप्स के आसपास के हिस्सों पर झुर्रियां बढ़ती उम्र के लक्षणों में से एक है। चेहरे के किसी भी हिस्से पर मौजूद झुर्रियां आपकी खूबसूरती पर दाग की तरह काम करते हैं। झुर्रियों के लक्षणों से बचना मुश्किल होता है। कई तरह के केमिकल्स प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आप झुर्रियों की समस्या से बच नहीं सकते हैं। इसके अलावा कई ऐसी महिलाएं होती हैं, जो कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेकर झुर्रियों से बचने की कोशिश करती हैं। हालाँकि, शुरुआती समय से ही प्राकृतिक और आसानी तरीकों को अपनाकर आप लिप्स की झुर्रियों से बच सकते हैं। नैचुरल उपाय अपनाने से भले ही आप अपनी परेशानियों को जल्दी खत्म नहीं कर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इन समस्याओं को आप जड़ से खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जिससे होठों की झुर्रियों को कर सकते हैं कम-

1. एलोवेरा जेल (Aloe vera gel)

एलोवेरा जेल से आप होठों की झुर्रियों को खत्म कर सकते हैं। इसलिए लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसे अपने लिप्स के आसपास लगाएं। इससे आपके स्किन की फाइन लाइंस खत्म होती है। 

2. दालचीनी पाउडर (cinnamon powder)

दालचीनी के इस्तेमाल से भी आप होठों की झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए डिसटिल्ड वॉटर में दालचीनी पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने होंठों पर अच्छे से लगाएं। करीब 10 मिनट तक इसे होठों पर लगाएं। लिप्स से झुर्रियों को हटाने के लिए यह घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - गुड़ से ऐसे बनाएं बेहतरीन फेस पैक और हेयर पैक, त्वचा और बालों की ये 6 समस्याएं होंगी आसानी से दूर

3. विटामिन ई ऑयल (Vitamin E oil)

लिप्स पर होने वाली झुर्रियों को कम करने में विटामिन ई फायदेमंद होता है। इसके लिए 2 से 3 बूंद विटामिन ई ऑयल लें। इसे करीब 15 मिनट के लिए अपने होठों पर लगाएं। इसके बाद अपने मुंह को धो लें। झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में विटामिन ई ऑयल बेहतरीन उपाय है।

4. पपीता का गूदा (Papaya pulp)

होठों की झुर्रियों को पपीते के गुदे से खत्म किया जा सकता है। स्किन के लिए यह बहुत ही प्रभावी उपचार है। स्किन से जुड़ी मृत कोशिकाओ को निकालने में सहायक होता है। होंठों पर होने वाले सिलवटों को दूर करने में पपीता का गुदा असरकारी हो सकता है। इसके लिए ताजे पपीते का गूदा लें। इसे करीब 2-3 मिनट के लिए अपने होंठो पर लगाएं और इसके बाद अपने मुंह को धो लें। 

5.  ऑलिव ऑयल (olive oil)

झुर्रियों को कम करने में ऑलिव ऑयल असरदार हो साबित हो सकता है। इससे आपके होठों को आश्चर्यजनक फायदे होते हैं। होठों पर ऑलिव ऑयल लगाने से होठों पर नमी बरकरार रहती है। होठों की झुर्रियों से राहत पाने के लिए नियमित रूप से अपने लिप्स पर ऑलिव ऑयल लगाएं।

इसे भी पढ़ें - अपर लिप्स के हेयर्स आपकी खूबसूरती पर हैं दाग, इन 5 तरीकों से हटाएं अनचाहे बाल


Read More Article On   Skin Care In Hindi

 

 

Read Next

गुड़ से ऐसे बनाएं बेहतरीन फेस पैक और हेयर पैक, त्वचा और बालों की ये 6 समस्याएं होंगी आसानी से दूर

Disclaimer