Lower Body Fat: जांघ और हिप्स की चर्बी घटाना है तो 10 मिनट में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, देखें वीडियो

जांघों और हिप्स पर जमी चर्बी आपके लुक को खराब करती है। थुलथुले जांघों के कारण न तो आप शॉर्ट ड्रेसेज पहन पाते हैं न ही टाइट फिटिंग कपड़े। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी लोअर बॉडी में जमा चर्बी तेजी से बर्न हो आपका शरीर टोन्ड हो जाए, तो रोजाना 10 मिनट निकालकर करें ये 5 आसान एक्सरसाइज। वीडियों में फिटनेस ट्रेनर से जानें तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
Lower Body Fat: जांघ और हिप्स की चर्बी घटाना है तो 10 मिनट में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, देखें वीडियो


मोटी-मोटी जांघ और थुलथुले हिप्स किसी की भी खूबसूरती खराब कर देते हैं। मोटे पैरों के कारण न तो आप टाइट फिटिंग कपड़े पहन पाती हैं और न ही शॉर्ट ड्रेसेज। कई बार देखा जाता है कि लोग डाइटिंग और कुछ एक्सरसाइज करके पेट की चर्बी तो कम कर लेते हैं, जबकि उनकी जांघें और हिप्स मोटे ही रह जाते हैं। ऐसे में अपनी बॉडी को पूरी तरह टोन करने के लिए और अच्छे शेप में लाने के लिए आपको अंदरूनी थाई और बाहरी थाई की चर्बी घटाने की जरूरत पड़ती है। इस चर्बी को घटाना बहुत आसान है, मगर लोगों के इसके तरीके के बारे में आमतौर पर पता नहीं होता है।

जांघों और हिप्स की चर्बी कम करने के लिए फिटनेस ट्रेनर सपना खन्ना आपको बता रही हैं 5 ऐसे एक्सरसाइज, जिन्हें करना बहुत आसान है। ये 5 एक्सरसाइज आपकी लोअर बॉडी की चर्बी को तेजी से बर्न करती हैं। इन 5 एक्सरसाइज के सेट को करने के लिए आपको रोजाना सिर्फ 10 मिनट निकालने हैं।

लो-किक बैक्स (Low Kick Backs) | टाइम 2 मिनट

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप सीधा खड़े हो जाएं।
  • अब अपने दाएं पैर को उठाएं और शरीर का सारा वजन बाएं पैर पर डाल दें।
  • इसके बाद पैर को हल्के-हल्के आगे पीछे झुलाएं।
  • 10 राउंड ऐसा करने के बाद बाएं पैर को उठाएं और सारा वजन दाएं पैर पर डालकर ऐसा ही दोहराएं। (वीडियो देखें)

इसे भी पढ़ें:- थुलथुले बाजू और जांघों से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 5 एक्सरसाइज

हाई किक बैक्स (High Kick Backs) | टाइम- 1.5 मिनट

ये एक्सरसाइज भी लो-किक बैक्स की तरह ही है, बस अंतर इतना है कि आपको इस बार अपने पैरों को ज्यादा लंबाई के साथ और थोड़ा तेज गति से आगे-पीछे झुलाना है। इस एक्सरसाइज के भी 10-10 सेट्स दोनों पैरों से करें। इस दौरान अपने हाथों को इस तरह चलाएं जैसे आप दौड़ते हैं। (वीडियो देखें)

फ्रंट टो-टचेस (Front Toe Toches) | टाइम- 2 मिनट

    • ये भी एक आसान एक्सरसाइज है, जो आपके पैरों की चर्बी भी घटाती है और पैरों का लचीलापन भी बढ़ाती है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएं और पैरों को बीच 2 फुट का अंतर रखें।
    • अब अपने दाएं पैर को आगे की तरफ उठाएं और बाएं हाथ से उस पैर के अंगूठे को छुएं। इस तरह 10 बार करें।
    • अपने शरीर का बैलेंस सही रखें, वर्ना आप गिर भी सकते हैं।
    • इसी तरह अब अपने बाएं पैर को झटके से आगे उठाएं और दाएं हाथ से उस पैर के अंगूठे को छुएं। इसे भी 10 बार करें।

साइड लेग रेज (Side Leg Raise) | टाइम- 1.5 मिनट (देखें वीडियो)

  • इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएं और अपने पैरों को आपस में चिपका कर रखें।
  • अब शरीर का बैलेंस बनाते हुए अपने बाएं पैर को बाईं ही दिशा में ऐसे लहराएं जैसे आप किसी को किक मार रहे हैं। ऐसा 10 बार करें।
  • इसी एक्सरसाइज को अब अपने दाहिने पैर से 10 बार करें।
  • इसे करने में आपको ज्यादा से ज्यादा 1 से 1.5 मिनट का समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें:- सीढ़ियों पर करें ये 5 एक्सरसाइज, 5 इंच तक घट जाएगी पेट की चर्बी

आउटर नी रेज (Outer Knee Raise) | टाइम 2.5 मिनट

  • आउटर नी रेज एक्सरसाइज भी बहुत आसान है।
  • सबसे पहले अपने दोनों पैरों के बीच एक फुट का अंतर रखते हुए सीधा खड़े हो जाएं।
  • अब सबसे पहले अपने दाहिने पैर को सामने की तरफ उठाते हुए घुटनों से 90 डिग्री का कोण बनाएं और फिर नीचे लाकर अपनी पहले वाली पोजीशन में रख दें।
  • इसी दाहिने पैर को अब दोबारा उठाएं और दाईं दिशा में 90 डिग्री का कोण बनाएं और फिर जमीन पर रख दें।
  • ये हुआ इस एक्सरसाइज का एक सेट। ऐसे 10-10 सेट दोनों पैरों से करें।

Read more articles on Exercise Fitness in Hindi

Read Next

Workout Tips: जिम में खराब प्रदर्शन का कारण बन सकती हैं आपकी ये 5 गलतियां, भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

Disclaimer