स्वादिष्ट के साथ सेहतमंद भी है मैंगो शेक, जानें 5 बेहतरीन फायदे

खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर आम में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं इसलिए ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आम के साथ-साथ मैंगो शेक के दीवाने भी कम नहीं हैं। मैंगो के शेक आमतौर पर चीनी, दूध और आम से पल्प से बनाया जाता है इसलिए कई परेशानियों में ये आम से भी ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वादिष्ट के साथ सेहतमंद भी है मैंगो शेक, जानें 5 बेहतरीन फायदे


गर्मियों में आम से बनी चीजों को खाने-पीने का मजा ही अलग है। खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर आम में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं इसलिए ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आम के साथ-साथ मैंगो शेक के दीवाने भी कम नहीं हैं। मैंगो के शेक आमतौर पर चीनी, दूध और आम से पल्प से बनाया जाता है इसलिए कई परेशानियों में ये आम से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। आइये आपको बताते हैं कि मैंगो शेक पीने से आपके शरीर को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

शरीर को तुंरत मिलती है ऊर्जा

मैंगो शेक पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है क्योंकि इसमें प्राकृतिक ग्लूकोज भरपूर पाया जाता है। लेकिन ये आपके शरीर के लिए तब और ज्यादा फायदेमंद है जब इसमें बिना चीनी मिलाए इसे पिएं। बिना शुगर वाले एक ग्लास मैंगो शेक में 171 कैलोरीज होती हैं जबकि चीनी वाले एक ग्लास मैंगो शेक में 240 कैलोरीज होती हैं। इसलिए अगर आप वजन नहीं बढ़ाना चाहते हैं, तो इसका ज्यादा सेवन न करें। इसके अलावा एक ग्लास मैंगो शेक में 16.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 8.6 ग्राम फैट, 7 ग्राम प्रोटीन, 35 ग्राम कार्बोहाइ्ड्रेट, 7.8 ग्राम वसा पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें:- जानिए आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार कौन सी चाय है आपके लिए ज्यादा फायदेमंद

वजन बढ़ाने के लिए मैंगोशेक

चूंकि मैंगो शेक में आम के पल्प और चीनी के साथ-साथ दूध भी मिलाया जाता है इसलिए ये वजन बढ़ाने वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। एक ग्लास मैंगो शेक में लगभग 240 कैलोरीज होती हैं। लेकिन मैंगोशेक को खाने के बाद लेने से अच्छा है कि इसे सुबह ब्रेकफास्ट में या शाम को पिएं। इसमें फाइबर भी खूब पाया जाता है। हालांकि जल्दी वजन बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा मैंगो शेक न पिएं क्योंकि इससे आपका पेट खराब हो सकता है। दिन में एक बड़े ग्लास से ज्यादा शेक न पिएं।

आंखों के लिए है फायदेमंद

आम हमारी आंखों के लिए भी उत्तम आहार में से एक है। आम में उच्च मात्रा में मौजूद विटामिन 'ए' नेत्र स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विटामिन 'ए' अच्छी दृष्टि को बढ़ावा देता है। अगर आप रोजाना 1 ग्लास मैंगो शेक का सेवन करते है तो अच्छी दृष्टि को बढ़ावा देकर अंधेपन को रोकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाएगा मैंगो शेक

यदि आप रोजाना 1 ग्लास मैंगो शेक पीते हैं, तो आप भरपूर मात्रा में विटामिन 'सी' (प्रतिरक्षा बूस्टर), 'ए' (आंखों), 'बी' (हृदय रोगों की रोकथाम), फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना एक आम के सेवन लाल रक्त कोशिकाओं की अधिक संख्या का उत्पादन करने में मदद मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें:- केले के रंग से जानिए वह कितना है फायदेमंद, इन 5 बीमारियों का करता है खात्‍मा

पेट के रोगों से मिलेगा छुटकारा

आम में पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं, जो कब्ज दूर करके पाचन-तंत्र को दुरुस्त बनाते हैं। अगर आपको पेट के रोग हैं तो वो भी आम के सेवन से दूर होते हैं। इसलिए मैंगो शेक का सेवन आपके पेट के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन आम या मैंगो शेक के ज्यादा सेवन से पेट खराब भी हो सकता है इसलिए इसका सीमित सेवन करें।

एंटी एजिंग के लिए मैंगों शेक

आम में पर्याप्त मात्रा में बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है, जो विटमिन ए को ऐसे पोषक तत्वों में तब्दील कर देता है, जो त्वचा को एक्ने से बचाने के साथ ही उसे स्वस्थ और चमकदार बनाता है। इसमें पाया जाने वाला विटमिन ई फ्री-रेडिकल्स को खत्म करके त्वचा को जवां बनाए रखने में मददगार होता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

सेहत और खूबसूरती के लिए वरदान है शहद, जानें 15 अनोखे प्रयोग

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version