नई सदी में हर वर्ग के लिए सोशल मीडिया एक बेहतरीन प्लेटफार्म बनता जा रहा है। लोगों को अच्छी-अच्छी जानकारियां सोशल मीडिया पर आसानी मिल रही हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नही है। अगर आप खुद को हमेशा स्वस्थ्य रखना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम पर मौजूद ये 5 योगियों को जरूर फॉलो करें। और इनके द्वारा बताए गए टिप्स को अपनाकर अपनी काया को सुंदर, स्वस्थ्य और आकर्षक बना सकते हैं। तो आइए इस लेख में जानते हैं उन 5 गुरूओं के बारे में।
इसे भी पढ़ें : करें नौकासन, तुरंत दूर भगाएं टेंशन
नताशा नोयल
नताशा एक योगिनी होने के साथ-साथ नृत्यांगना भी हैं, जो समय-समय पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो और विडियो अपलोड कर प्रशंसकों को तरह-तरह के टिप्स देती रहती हैं। नताशा के इंस्टाग्राम पर 73.9K फॉलोवर हैं!
सम्राट पशम
सम्राट भी एक जाने-माने योगा टीचर हैं। सम्राट को हजारों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। सम्राट के मुताबिक, उनका वजन पहले 101 किलोग्राम था और कई बीमारियों से ग्रसित भी थे लेकिन योगा से वह एक स्वस्थ्य जिंदगी जीने के साथ लोगों को जीने की नई राह दिखा रहे हैं।
राधिका बोस (योगासिनी)
राधिका योगा एक्सपर्ट होने के साथ-साथ फिटनेस पर लेख भी लिखती है। राधिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 24K फॉलोवर हैं। राधिका भी योग से खुद को फिट रखती हैं। प्रकृति के बीच में अलग-अलग जगहों पर योग करना उनका शौक है।
दीपिका मेहता
दीपिका एक प्रोफेशनल योगा टीचर हैं। उनकी स्टोरी बिल्कुल अलग है। दीपिका के मुताबिक, एक एक्सीडेंट में उनका पैर खराब हो गया था, जिसके बाद डॉक्टर ने कहा था कि वह नही चल पाएंगी। लेकिन उन्होंने केरल में रहकर योगा की ट्रेनिंग ली। दीपिका के इंस्टाग्राम से जुड़कर आप नए-नए योगासन सीख सकते हैं।
अजय टोकस
अजय एक प्रोफेशनल अस्टांग योगा टीचर हैं। उन्होंने अपनी योग यात्रा 2004 में शुरू की थी और आज भी जारी है। इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने प्रशंसकों को वह हर दिन नए नए योग के बारे में बताते रहते हैं।
नोट- नाम पर क्लिक कर के सभी योगियों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जा सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source: Getty
Read More Articles on Yoga In Hindi