आप आमतौर पर अपने किचन में लगभग सभी वो आहार रखते हैं जिन्हें आप पसंद करते हैं। यहां तक कि लोग चिप्स, नूडल्स, स्नैक्स आदि अस्वस्थ्यकर चीजें भी रखते हैं। जबकि आपको जरूरत है अपने किचन में या फ्रिज में कुछ हेल्दी फूड रखने की। क्यों जब आपको भूख लगती है तब आप अपने फ्रिज की ओर दौड़ते हैं। अगर आप अपने फ्रिज में हेल्दी फूड रखेंगे तो निश्चित तौर से आप वही खाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने फ्रिज में क्या रखें।
अंडे
सुबह के नाश्ते में अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह दोपहर तक की भूख के लिए सबसे बेस्ट डाइट है। एक अंडे में केवल 70 कैलोरी होती है। आप अंडे उबालें और इसे फ्रिज में रख सकते हैं। इसे आप कुछ फल और पनीर के साथ खा सकते हैं। अंडे के साथ आप तली हुई सब्जियां भी ले सकते हैं।
दही
150 ग्राम दही में केवल 100 कैलोरी होती है। यह प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से समृद्ध होते हैं। इसे खाने के बाद आपको काफी समय तक भूख नहीं लगेगी। इसे आप लस्सी या आइसक्रीम के तौर पर खा सकते हैं। दही में ब्लूबेरी या स्ट्रॉबेरी जैसे कुछ फल जोड़ें और एक स्वादिष्ट और स्वस्थ मिठाई का आनंद लें।
इसे भी पढ़ें: स्वादिष्ट के साथ सेहतमंद भी है मैंगो शेक, जानें 5 बेहतरीन फायदे
स्प्राउट्स
स्प्राउट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। यह एक बेहतरीन नाश्ते या रात के खाने के लिए हो सकता है। इसे आप फ्रेश साल्सा के साथ या सलाद के तौर पर खा सकते हैं। आप लंबे समय तक भूख महसूस नहीं करेंगे। स्वस्थ खाने के लिए हर समय अपने फ्रिज में स्प्राउट्स रखें।
सब्जी का शोरबा
आप या तो सब्जी शोरबा खरीद सकते हैं या कुछ बना सकते हैं। इसे अपने फ्रिज में रखें और सूप या स्टूज तैयार करने के लिए इसका इस्तेमाल करें। सब्जियों को चावल और चिकन के साथ खा सकते हैं। बाजार से शोरबा खरीदते समय, सामग्री को पढ़ना सुनिश्चित करें। उत्पाद को चीनी या कृत्रिम रंग नहीं जोड़ा जाना चाहिए था।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version