सर्दियों में लोगों को हड्डियों का दर्द (joint pain)ज्यादा परेशान करता है और इसमें कोहनी के हड्डियों का दर्द (hand joint pain in hindi)भी शामिल है । कोहनी का दर्द (Elbow pain)आमतौर पर लोगों को उन लगातार करने वाली गतिविधियों से होती है, जिसकी वजह से हड्डियों पर जोर पड़ता है। जैसे कि क्रिकेट, टेनिस और गोल्फ जैसे खेलों को खेलना। इसके अलावा रोज के घरेलू काम भी कोहनी के दर्द का कारण बन सकते हैं। पर क्या कोहनी में लगातार दर्द होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत है? इसी बारे में जानने के लिए हमने डॉ. अरुण पाण्डेय (Dr.Arun Pandey) से बात की, जो कि एक ऑरथोपेडिक डॉक्टर (हड्डी रोग विशेषज्ञ) हैं। डॉ. अरुण बताते हैं कि कोहनी का दर्द के पीछे आम से लेकर कई गंभीर कारण हैं। पर इसके कारणों को जानने से पहले, ये जानना ज्यादा जरूरी है कि आपको कोहनी में कहां और कैसा दर्द हो रहा है?
3 तरीकों का होता है कोहनी में दर्द -Types of Elbow Pain
डॉ. अरुण पाण्डेय बताते हैं कि कि आमतौर पर जिन लोगों को कोहनी में दर्द की परेशानी होती है वो कोहनी में तेज दर्द (इंटेंसिव पेन) से लेकर पूरे हाथ में झंझनाहट तक की शिकायत करते हैं। कई बार इस तरीके के दर्द के कारण वो अपना काम तक नहीं कर पाते हैं। पर कोहनी का दर्द सिर्फ एक जगह और एक कारण से नहीं होता है, बल्कि इसके कई प्रकार होते हैं। जैसे कि
टॉप स्टोरीज़
1.कोहनी के पीछे वाले हिस्से में दर्द- Bursitis
कोहनी के पीछे वाले हिस्से में दर्द है और सूजन है, तो ये बर्साइटिस (Bursitis)के कारण हो सकती है। बर्साइटिस में लोगों के बर्सा नाम की झिल्ली में सूजन हो जाती है और ये हड्डियों में दर्द का कारण बनती है। ये परेशानी तब ज्यादा होती है, जब हम टेबल पर कोहनी टिका कर काम करते हैं। इसमें रगड़ के कारण कोहनी के हड्डियों में सूजन आ जाती है और बर्साइटिस का कारण बनता है। साथ ही ये कई बीमारियों के कारण भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : जोड़ों की हड्डियों के अलावा शरीर के इन 5 अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है रूमेटाइड अर्थराइटिस, जानें कारण
2.कोहनी के बाहरी वाली हिस्से में दर्द- Tennis Elbow Pain
कोहनी के बाहरी वाली हिस्से का दर्द को हम टेनिस एल्बो पेन (tennis elbow pain) कहते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसके द्वारा एल्बो का बाहरी हिस्से में कोमल और लगातार दर्द रहता है। ये टेंडन और मांसपेशियों के दोहराव या ओवरयूज की वजह से होता है। इस एल्बो के हिस्से में दर्द को लेटरल एपीकॉन्डिलिटिस के रूप में जाना जाता है। इसके लक्षणों की बात करें, तो इसमें व्यक्ति के हाथ को छूते ही उसमें भयानक तेज दर्द होता है।
3.कोहनी के अंदर वाले हिस्से में दर्द-Medial Epicondylitis
कोहनी के अंदर वाले हिस्से में दर्द को मेडियल एपीकॉन्डिलिटिस (Medial Epicondylitis)कहा जाता है। इसमें हाथों में अंदर की ओर जाते हुए मसल्स में तेज में दर्द रहता है। इसमें हाथों में करेंट लगने जैसा तेज दर्द होता है।
कोहनी में दर्द के कारण- Elbow Pain Causes
डॉ. अरुण पाण्डेय बताते हैं कि अगर किसी को लगातार कोहनी में दर्द रहता है, तो उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि
- -डायबिटीज के कारण
- -थायराइड
- -हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर
- -चोट के कारण
- -खेल जैसी लगातार की जाने वाली गतिविधियों के कारण
- -कोहनी टिका कर काम करने की आदत के कारण
इसे भी पढ़ें : स्वस्थ हड्डियों के लिए कौन से पोषक तत्व है जरूरी? सर्दियों में जोड़ों के दर्द के लिए एक्सपर्ट ने बताएं तरीके
कोहनी में दर्द का घरेलू उपचार- How to get quick relief in chronic elbow pain in hindi
कोहनी के किसी भी हिस्से में दर्द या सूजन रहता है, तो आप इसमें प्रारंभिक उपाय के रूप में कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। जैसे कि
- -गर्म पानी से सिकाई करें।
- -कोई भी दर्द निवारक स्प्रे, क्रीम और तेल से मालिश या मसाज न करें। इससे उस जगह की स्किन को नुकसान हो सकता है, जिससे आगे चल कर ये परेशानी बढ़ सकती है।
- -आपको बस स्प्रे, क्रीम और तेल को लगाकर छोड़ देना है।
- -कोहनी में स्ट्रेचिंग आने वाली गतिविधियों को करने से बचें।
- -टेनिस एल्बो स्पलिंट (Tennis Elbow Splint)का इस्तेमाल करें।
इन तमाम घरेलू नुस्खों के बाद भी आपके हाथों में दर्द रहता है, तो आपको अपनी कलाई पर जोड़ देने वाले कामों को करना बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा आप साफ-सफाई का काम करते रहे हैं, जिसमें कि कोहनी में एक पैरलल मूवमेंट होता है, तो भी आपको इसे करने से बचना चाहिए। इन सबके बावजूद अगर आपको दर्द से राहत नहीं मिलती है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें और इस परेशानी का इलाज करवाएं।
Read more articles on Home-Remedies in Hindi