ऐसे लगायेंगे ग्लिटर तो दिखेंगे आकर्षक

ग्लिटर को बिल्‍कुल सही तरीके से लगाना भी एक कला है। आइए इस आर्टिकल के माध्‍यम से आकर्षक दिखने के लिए ग्लिटर को सही तरीके से लगाने के तरीके के बारे में जानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
ऐसे लगायेंगे ग्लिटर तो दिखेंगे आकर्षक


मेकअप से चेहरे की सुंदरता में चार चांद लग जाते है और आजकल ग्लिटर चेहरे के लिए नम्‍बर एक मेकअप एक्सेसरी में से है। ग्लिटर मेकअप की मदद से आप एक नए लुक में दिखाई देती है। अगर आप पार्टी या फंक्‍शन में अलग लुक पाना चाहती है तो ग्लिटर मेकअप आपके लिए एक बेस्‍ट ऑप्‍शन है। यह सिंपल मेकअप से बिल्कुल अलग है। ब्राइट थीम का यह मेकअप फेस को गोल्डन, सिल्वर और ब्रॉन्ज लुक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर शादी, पार्टी और स्पेशल फंक्शन पर ही यह मेकअप किया जाता है। ग्लिटर को बिल्‍कुल सही तरीके से लगाना भी एक कला है। आइए आकर्षक दिखने के लिए ग्लिटर को सही तरीके से लगाने के तरीके के बारे में जानें।  

glitter makeup in hindi

आंखों पर ग्लिटर लगाने का तरीका

आंखे चेहरे का बहुत ही हाईलाईटेड हिस्सा होती हैं इसलिए आंखो के मेकअप पर विशेष रूप से ध्यान दें। आंखों का मेकअप करते समय आंखो के इनर कॉर्नर पर मैटेलिक शाइन जरूर एड करें। ऐसा करने से आपकी आंखे ब्राइट लगने लगेंगी। ग्लिटर आईशैडों को बेहद सावधानीपूर्वक लगाना होता है। इसे लगाने के लिए टिप या ग्लिटर एप्‍लीकेटर का इस्‍तेमाल करना चाहिए। पलकों पर शेड लगाने से पहले हल्‍का शेड करें और उसके बाद प्रॉपर लगाएं। इसे लगाते समय हिलें नहीं और न ही पलकों को झपकाएं। अगर आप ग्लिटर आईशेडो को लगाने से पहले बेस कलर का इस्‍तेमाल करती हैं तो इससे ग्लिटर में एक्‍ट्रा चमक आती है।


बालों में ग्लिटर

बालों को कलर करना तो अब भी फैशन के हॉट ट्रेंड में है, लेकिन उससे भी ग्लिटर से बालों को सजाना उससे भी बोल्‍ड है। यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है और हो सकता है ये ट्रेंड हर किसी को पसंद न आए, लेकिन फैशन के लिए कुछ भी कर गुजरने वाले फैशनपरस्तों को ये क्रेजी स्टाइल जरूर पसंद आएगा। इस अजीबोगरीब ट्रेंड के अपने कुछ फायदे भी है। अगर आप पार्टी में अपनी पसंद से कलर किए बालों में जाना चाहती हैं लेकिन आपके पास उतना समय नहीं है, तो बस अपनी पसंद के रंग या रंगों में ग्लिटर्स बालों में लगाइए और पार्टी के लिए तैयार हो जाइए। इसे लगाने के लिए बस आपको अपने हेयर क्रीम से बालों को गीला कर उस पर अपनी पसंद से ग्लिटर लगाना है। आप चाहें तो बाल खुले छोड़ दीजिए या पोनी बना लीजिए या कोई और स्टाइल कीजिए।


नाखूनों पर ग्लिटर से बनाये आकर्षक 

मंहिलाओं की सुंदरता में सुंदर नाखूनों को सबसे महत्‍वपूर्ण माना जाता है। नाखूनों पर आर्ट बनाना काफी पुरानी प्रथा है। अब आप नाखूनों को ग्लिटर की मदद से सुंदर बना सकती है। अपनी पसंद का रंग चुनें। इसे सही से लगाएं। पहला कोट सूख जाने के बाद, नेलपॉलिश का दूसरा कोट लगाएं। आसपास लग जाने वाले कलर को हटा लें। और उस पेंट को अच्‍छी तरह से सूख जाने दें। नेलपेंट लगाने के बाद आप ग्लिटर को लेकर ब्रश की सहायता से नाखूनों पर लगाएं। या टूथपिक की मदद से नाखून के बीच में लाइन भी खींच सकते हैं।इसके बाद नेल्‍स पर हल्‍की सी आर्ट बनाएं। इसे अच्‍छे से सूख जाने दें। बनी हुई आर्ट को सूख जाने के बाद, उस पर शाइनर को लगाएं।

इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते हैं।

Image Source : Getty

Read More Articles on Beauty and Personal Care in Hindi

Read Next

उम्र से पहले हाथों पर क्यों आती हैं झुर्रियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version