आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल के हिसाब से सभी का स्वास्थ्य एक दूसरे से अलग होता है। किसी का स्वास्थ्य आज बेहतर है, तो कल थोड़ी परेशानी हो सकती है। खुश रहने और तनाव नहीं लेने से ही शरीर की कई सारी बीमारियां कम होने लगती हैं। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच अच्छा संतुलन रह सकता है। इसके लिए आपको सुबह ध्यान लगाने या प्राणायाम करने की जरूरत है।
वृषभ
आज आपका ऊर्जा स्तर अच्छा रहेगा, जिससे आप पूरे दिन एक्टिव और खुश रह सकते हैं। आज के दिन दिनचर्या में ऐसी एक्सरसाइज को शामिल करें, जिससे फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती हैं।
मिथुन
आज आपको अपनी आंखों और मानसिक थकान का ध्यान रखना होगा। अगर आप लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठते हैं तो ऐसे में घंटे में एक बार ब्रेक जरूर लें।
कर्क
आज आपको अपनी फिटनेस रूटीन को बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए रोजाना योग करने के साथ ही हल्के व्यायाम करें। इससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
सिंह
आज आपका मानसिक स्वास्थ्य आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। इसलिए ऐसे में अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और ध्यान व गहरी सांस लेने की तकनीकें अपनाएं।
कन्या
आज आप अपनी दिनचर्या में फिटनेस से जुड़ा कुछ नया जोड़ने की कोशिश करें। इसके लिए सुबह की सैर या पार्क में योग करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
तुला
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन आपको शारीरिक गतिविधियों को सीमित रखने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आराम करने पर भी ध्यान दें।
वृश्चिक
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आपको हेल्दी डाइट अपनाने के साथ-साथ शाम को पार्क या घर में ही टहलना का प्रयास करना चाहिए।
धनु
आज आपको पुराने स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार देखने को मिल सकेगा। इसके लिए आपको खुद को सकारात्मक बनाए रखना चाहिए। आज के दिन ध्यान और योग पर ध्यान दें।
मकर
आज का दिन शरीर को लचीला और सक्रिय बनाने पर केंद्रित करें। इसके लिए आपको बहुत लंबे समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए, इससे आपकी रीढ़ की हड्डी प्रभावित हो सकती है।
कुंभ
आज के दिन आपको आराम करने के साथ ही खुद को सक्रिय बनाने पर भी ध्यान देना चाहिए। आज के दिन ज्यादा मेहनत करने से बचें और पर्याप्त नींद लें।
मीन
आज आप थोड़ी थकावट महसूस कर सकते हैं, इसलिए बहुत काम करने या टेंशन लेने से बचें। आज आपको हल्का भोजन और पर्याप्त पानी पीने पर ध्यान देना चाहिए।