आज का स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य के बारे में जानने की इच्छा हर किसी की होती है और यह जानना कई बार जरूरी भी होता है। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको खुद पर आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। आज के दिन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए।
वृषभ
आज के दिन आपको आपको अपनी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए।
मिथुन
आज के दिन आपको अपने पाचन तंत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको तैलीय पदार्थ खाने से बचने के साथ ही साथ जंक फूड्स खाने से भी परहेज करना चाहिए।
कर्क
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की जरूरत है। आज के दिन आपको विटामिन सी और जिंक जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
सिंह
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। आज के दिन आपकी शारीरिक क्षमता बढ़ेगी और मन और दिमाग भी शांत रहता है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए।
कन्या
आज के दिन आपको काम करने के साथ ही साथ आराम और विश्राम करने पर भी जोर देना चाहिए। इसके लिए आपको कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ का अभ्यास करना चाहिए।
तुला
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहने की उम्मीद है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी या फिर स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो हो सकता है कि आप बेहतर महसूस करें।
वृश्चिक
आज के दिन आपको अपनी सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए। अगर आपको जोड़ों में दर्द की समस्या है तो इससे राहत मिल सकती है।
धनु
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। आज के दिन आपको खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए। इसके साथ ही साथ अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाना चाहिए।
मकर
आज आपको अपने पाचन तंत्र को लेकर थोड़ा सतर्क रह सकते हैं। आज के दिन आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का एहसास हो सकता है। लेकिन तब जब आपकी डाइट अच्छी नहीं होगी।
कुंभ
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में भी फ्रूट्स और सब्जियों को शामिल करना चाहिए।
मीन
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको दिमाग और शरीर की जरूरतों को समझना है और उस दिशा में कार्य करने पर ध्यान देना चाहिए।