आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष - Dainik Health Rashifal
मेष राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज अच्छा हो सकता है। आज के दिन आपको तरबूज का सेवन करना चाहिए। यही नहीं, आज देर तक स्नान करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
वृष - Dainik Health Rashifal
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। इसके लिए आपको अपने आउटडोर वर्कआउट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आज के दिन पर्याप्त नींद लें और किताब पढ़ने की आदत डालें।
मिथुन - Dainik Health Rashifal
मिथुन राशि के जातकों को आज खुद को हाइड्रेट रखने की जरूरत है। आज के दिन आपको लू या हीटवेव लग सकती है। इसलिए ऐसे में तरबूज या खरबूजा आदि का सेवन करें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
कर्क - Dainik Health Rashifal
कर्क राशि के जातकों को आज अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर सतर्क रहना चाहिए। इसके लिए आपको सुबह भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए और मेडिटेशन की क्लास भी लेनी चाहिए।
सिंह - Dainik Health Rashifal
सिंह राशि के लोगों को आज खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आज के दिन प्रोटीन युक्त डाइट लेना आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है।
कन्या - Dainik Health Rashifal
कन्या राशि के लोगों को फिट रहने के लिए आज तरल पदार्थों पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आप गन्ने का जूस, मौसंबी का जूस और नारियल पानी पी सकते हैं।
तुला - Dainik Health Rashifal
तुला राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य में फायदा देखने को मिल सकता है। आज के दिन अपने लकी नंबर को पहचानें और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
वृश्चिक - Dainik Health Rashifal
वैश्विक राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य में फायदा देखने को मिल सकता है। आज आपको आम, लिची और खरबूजे का सेवन करना चाहिए। इससे आपको फायदा देखने को मिल सकता है।
धनु - Dainik Health Rashifal
धनु राशि के लोगों को आज दिनभर उर्जावान महसूस हो सकते हैं। आज आपको ऑफिस या फिर घर के किसी प्रकार के भी तनाव को लेने से बचना चाहिए। इससे मेंटल हेल्थ पर असर पड सकता है।
मकर - Dainik Health Rashifal
मकर राशि के लोगों को आज आहार विचार दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन यह ध्यान रहे कि आज आपको बहुत ज्यादा शारीरिक श्रम करने से बचना है साथ ही साथ शरीर को हाइड्रेट रखना है।
कुंभ - Dainik Health Rashifal
इस राशि के लोगों को आज के दिन स्ट्रेस कम करने की जरूरत है। इसके लिए नियमित तौर पर व्यायाम करने के साथ ही दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी भी पिएं।
मीन - Dainik Health Rashifal
आज के दिन आप उर्जावान महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आपको पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। इससे शरीर में उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी।