आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष - Dainik Health Rashifal
मेष राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के साथ ही हेल्दी आहार पर भी ध्यान रखना चाहिए।
वृषभ - Dainik Health Rashifal
वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन हीटवेव से बचना चाहिए। लापरवाही बरतने पर आपको भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। इसलिए इसका खासतौर पर ध्यान रखें।
मिथुन - Dainik Health Rashifal
मिथुन राशि वालों के लिए आज मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। आज आपको ऑफिस या किसी रिश्ते का ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए। आज के दिन अपने ध्यान को अध्यात्म की ओर केंद्रित करें।
कर्क - Dainik Health Rashifal
कर्क राशि, आज आपका दिन अच्छा और खुशीभरा बीत सकता है। इसके लिए आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर भी उतना ही ध्यान देना है, जितना आप फीजिकल हेल्थ पर देते हैं।
सिंह - Dainik Health Rashifal
सिंह राशि वालों को आज के दिन शरीर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहने के साथ ही साथ पोषक तत्वों की भी कमी नहीं होगी।
कन्या - Dainik Health Rashifal
कन्या राशि वालों आज अपने पाचन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऐसे भोजन का चयन करें, जो पेट के लिए आसान हो, शायद इसमें अदरक या पुदीना शामिल हो जो अपने पाचन लाभों के लिए जाने जाते हैं।
तुला - Dainik Health Rashifal
तुला राशि वालों के लिए की मेंटल हेल्थ आज के दिन थोड़ी प्रभावित हो सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए साथ ही साथ काम का ज्यादा प्रेशर लेने से भी बचना चाहिए।
वृश्चिक - Dainik Health Rashifal
वृश्चिक राशि वालों को आज थोड़ा अधिक तनाव महसूस हो सकता है। तनाव से निपटने के लिए आपको ज्यादा सोचने के बजाय दिमाग को ठंडा और शांत रखने की जरूरत है।
धनु - Dainik Health Rashifal
धनु राशि के जातक के लिए आज का दिन अपने पैरों और कूल्हों पर ध्यान केंद्रित करने का है। स्वस्थ रहने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
मकर - Dainik Health Rashifal
मकर राशि वालों को आज गर्मी से बचने की जरूरत है। इसके लिए आपको दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। जिससे आप हाइड्रेटेड रह सकें।
कुंभ - Dainik Health Rashifal
कुंभ राशि वाले कुछ लोगों को आज घुटनों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहुत देर तक एक ही स्थिति में बैठने या खड़े रहने से बचें।
मीन - Dainik Health Rashifal
मीन राशि वालों को आज अपने पैरों पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको पैरों की हल्की मालिश भी बहुत आरामदायक और फायदेमंद हो सकती है।