
Aaj Ka Swasthya Rashifal: ज्योतिषाचार्य और न्यूरोलॉजिस्ट बताते हैं कि ग्रहों का प्रभाव हमारे व्यवहार और स्वास्थ्य पर पड़ता है। इनके बारे में जानकारी प्राप्त कर आप पहले से ही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। साथ ही, आने वाली छोटी-बड़ी समस्याओं से आसानी से निपट सकते हैं। इन संकेतों को समझने के लिए हमारी टीम द्वारा आपको हेल्थ राशिफल के अपडेट नियमित रूप से दिए जाते हैं। आज का राशिफल के अनुसार मिथुन राशि के लोगों को बाहर के खाने पर कंट्रोल करना होगा, ऐसा न करने से पेट की तकलीफ हो सकती है। आगे न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि आपका आज का दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज मेष राशि के लोगों को आराम और आलस बना रहेगा। इस दिन आपको फिजिकल एक्टिविटी में रुचि नहीं रहेगी और आप इनसे बचना चाहेंगे। इस वजह आपको सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज न कर पाएं तो ऑफिस में कुछ समय के ब्रेक लेकर अवश्य टहलें। बेवजह की टेशन पर ध्यान न दें।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन मूड में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकती है। इसकी वजह से कुछ लोगों को बैचेनी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आलस्य से बचें और अपनी अनावश्यक इच्छाओं को नियंत्रित करें। अगर दिनचर्या उबाऊ लग रही है, तो वॉक करें। यह आपके मन और शरीर दोनों को तरोताजा कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: Weekly Health Rashifal: 17 से 23 मार्च 2025 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा
मिथुन
आज के दिन मिथुन राशि वाले कई तरह की कल्पनाओं में व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन ऐसे में खुद को शांत और केंद्रित रखने के लिए थोड़ा एकांत में समय बिताएं। भोजन में बाहर का अधिक मसालेदार चीजों से परहेज करें, क्योंकि इससे पेट की तकलीफ हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 3 घरेलू उपाय
कर्क
आपका आज का दिन ऊर्जा और नई पॉजिटिविटी से भरपूर रहने वाला रहेगा। आज के दिन आप शारीरिक रूप से एक्टिव रहेंगे। आत्मशांति बनाए रखने के लिए आप हेल्दी और आसानी से पचने वाली डाइट का सेवन करें।
सिंह
सिंह राशि के लोगों का आज का दिन स्वास्थ्य के लिए लिहाज से बेहतर रहने वाला रहेगा। मसल्स को एक्टिव और स्ट्रेंथफुल रखने के लिए आप स्ट्रेचिंग एक्सराइज कर सकते हैं। ऑफिस या घर पर बैठते समय पोश्चर पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
इसे भी पढ़ें: Monthly Health Rashifal: मार्च 2025 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा
कन्या
आज आपको अपने शरीर में हल्कापन महसूस होगा और मन भी शांत रहेगा। एक साधारण व्यायाम दिनचर्या अपनाकर अतिरिक्त कैलोरी बर्न करें और स्वास्थ्य को बढ़ावा दें। दूसरों की राय को लेकर अधिक चिंतित न हों, यह आपके मूड को प्रभावित कर सकता है।
तुला
आज अपने फिटनेस रूटीन में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। स्थिरता से जुड़े व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। खाने की अनियमितताओं पर नियंत्रण रखना भी आवश्यक होगा। अगर आपको हार्मोनल असंतुलन महसूस हो रहा है, तो गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं, यह संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।
वृश्चिक
अगर आपको टेंशन या तनाव महसूस हो रही है तो ऐसे में आप मसाज लेना न भूले। इससे तनाव में आराम मिलेगा। यदि आप हैवी वर्कआउट करते हैं, तो आज थोड़ा हल्का रूटीन अपनाएं ताकि शरीर को रिकवरी का समय मिल सके।
धनु
धनु राशि के लोग आज खुद को मोटिवेट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। फिटनेस तकनीक में बदलाव के लिए आज आप पूरी तरह से तैयार रहेंगे। यदि आप लंबे समय से किसी फिजिकल एक्टिविटी को आजमाने का सोच रहे थे, तो अब समय सही है।
मकर
आज के दिन की शुरुआत वॉक से कर सकते हैं। इससे आपको मानसिक शांति और शारीरिक रूप से एनर्जी मिलेगी। सुबह की सैर आपके रक्त संचार को बेहतर बनाएगी और दिन को स्वस्थ शुरुआत देने में सहायक होगी।
कुंभ
आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए बेहतरीन हो सकता है। आज के दिन आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट और एक्टिव महसूस करेंगे। मेडिटेशन और अन्य तकनीक से आप नर्वस सिस्टम को आराम पहुंचा सकते हैं। कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य आज बेहतर रहने वाला है।
मीन
मीन राशि के लोगों को आज विचारों में बदलाव महसूस होगा। इसकी वजह से व्याकुलता बनी रह सकती है। लेकिन, आपको इस वजह से ज्यादा चिंता लेने की आवश्यकता नहीं है। इससे खुद पर दबाव महसूस न करें। हर चीज का एक सही समय होता है, और अच्छी चीजें आपके जीवन में आने ही वाली हैं। आत्म-विश्रांति और धैर्य बनाए रखें।
Read Next
Human Coronavirus HKU1: नए वायरस की दस्तक! कोलकाता की महिला में मिला ह्यूमन कोरोनावायरस HKU1
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version