आज का स्वास्थ्य राशिफल: तनाव लेना आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। शरीर में थोड़ी सी भी असहजता होने पर आपको बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सेहत के प्रति सतर्क रहना बेहद जरूरी होता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आज के दिन वृषभ, मिथुन और मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज बेहतर रहने की उम्मीद है। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 15 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
आज के दिन मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य संतुलित रहेगा, लेकिन खुद को तनावमुक्त रखने के लिए अपनी दिनचर्या में सुधार करने की जरूरत है। खानपान में हल्का बदलाव आपको अधिक ऊर्जावान बनाएगा।
टॉप स्टोरीज़
वृषभ
आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को हृदय और छाती से जुड़ी समस्याओं को हल्के में न लें। अगर हल्की भी असहजता महसूस हो तो तुरंत चिकित्सीय सलाह जरूर लें। आज के दिन आपको मीठे और जंक फूड से दूरी बनाए रखें।
मिथुन
आज कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी, लेकिन मौसमी संक्रमण और पाचन से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहने की जरूरत है। यह आपको परेशान कर सकते हैं। बाहर का भोजन करने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं।
कर्क
स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें। घर का बना पौष्टिक खाना खाएं और जंक फूड्स खाने से बचें। गर्भवती महिलाओं को बाहरी गतिविधियों में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कुछ पुरुषों को सांस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है।
सिंह
आज के दिन सिंह राशि के जातकों को हृदय और छाती से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दें। आज के दिन आप लोगों को शराब और तंबाकू से पूरी तरह बचने की जरूरत है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगी नियमित रूप से अपनी सेहत की निगरानी करें।
कन्या
आज अपने आहार को लेकर सतर्क रहें। जंक फूड को त्यागें और पौष्टिक भोजन अपनाएं। आज के दिन आप लोगों को खुद को सकारात्मक वातावरण में रखना चाहिए। शराब और तंबाकू छोड़ना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा।
तुला
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद में रुकावट या जोड़ों में दर्द जैसी छोटी समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं को स्त्री रोग से संबंधित समस्याओं में सतर्कता बरतने की जरूरत है। गर्भवती महिलाओं के लिए हल्के व्यायाम और योग फायदेमंद रहेंगे।
वृश्चिक
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों हृदय संबंधी समस्याओं वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि जटिलताएं बढ़ सकती हैं। बुजुर्गों को जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है। बच्चों में वायरल बुखार की संभावना बनी हुई है।
धनु
आज ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आज के दिन शुरुआत व्यायाम या ध्यान से करें। अगर किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो यात्रा के दौरान भी इसे लेना न भूलें। फेफड़ों और हृदय से जुड़ी समस्याओं वाले लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मकर
आज कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से लाभ मिलेगा। दिन की शुरुआत योग या व्यायाम से करें। बुजुर्गों को नींद से जुड़ी परेशानियों के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती है, जबकि कुछ महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी असुविधा हो सकती है।
कुंभ
अगर कोई स्वास्थ्य समस्या पहले से है, तो अपने आहार का विशेष ध्यान रखें। हल्के वायरल बुखार या गले में खराश की संभावना हो सकती है, लेकिन यह गंभीर नहीं होगी।
मीन
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा और कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। संतुलित आहार लें, जिसमें ताजे फल और सब्जियां शामिल हों। हल्के व्यायाम और ध्यान करने से तनाव कम होगा।