
आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज के दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आपको अपने पाचन तंत्र का ध्यान रखना है। इसलिए आज के दिन आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए।
वृष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
वृष राशि के जातकों को सेहत के प्रति लापरवाही करने से बरतनी चाहिए। इससे बचने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर योग और प्राणायम करना चाहिए।
मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। इसके लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए।
कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कर्क राशि के जातकों को आज पूरे दिन उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। आज आप स्वस्थ और शांत महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाना जरूरी है।
सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर शारीरिक गतिविधियों जैसे हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने के साथ ही एरोबिक्स और जुंबा आदि करना चाहिए।
कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कन्या राशि के लोगों को आज फिटनेस से जुड़ी दिनचर्या में शामिल होने की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए आपको साइकिलिंग, स्विमिंग और वेट लिफ्टिग जैसी शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल रहना चाहिए।
तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में फायदा देखने को मिल सकता है। अगर आप पुरानी किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आज के दिन आपको इसमें फायदा देखने को मिल सकता है।
वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आप उर्जावान महसूस कर सकते हैं। वैश्विक राशि वालों को आज हेल्दी डाइट जैसे फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करना चाहिए।
धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
धनु राशि के लोगों को आज दिनभर उर्जावान महसूस हो सकते हैं। आज के दिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना है। इसके लिए आप अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मकर राशि के लोगों को आज आहार विचार दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में आपको अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए सुबह शाम मेडिटेशन करनी चाहिए।
कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
इस राशि के लोगों को आज के दिन स्ट्रेस कम करने की जरूरत है। इसके लिए नियमित तौर पर व्यायाम करने के साथ ही दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी भी पिएं।
मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको मेंटल हेल्थ पर जोर देने की जरूरत नहीं है। ऐसे में ऑफिस के काम का तनाव बिलकुल न लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version