11 April 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।         
  • SHARE
  • FOLLOW
11 April 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

मेष राशि के लोगों को आज के दिन अपनी फिटनेस पर ध्यान देना देना चाहिए। आज के दिन आपको योग करने के साथ-साथ सैर, व्यायाम के साथ-साथ हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करना चाहिए। 

वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

योग या लंबी सैर जैसे हल्के, स्थिर व्यायाम आपके लिए आदर्श हो सकते हैं। उन गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें, जो आपकी ताकत और स्थिरता को बढ़ाती हैं। पोषण के लिहाज से, पौष्टिक और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों पर विचार करें। 

मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

अपने दिमाग को सक्रिय रखना शारीरिक व्यायाम जितना ही महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर पर्याप्त मात्रा में सोना चाहिए और भरपूर नींद भी लेनी चाहिए। 

कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। स्वस्थ और खुश रहने के लिए आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए साथ ही साथ एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

सिंह राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन आपको अपने हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करना चाहिए। 

कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल  

दिनचर्या और आहार आपकी सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज जैसे एरोबिक्स, पिलाटे और स्क्वैट्स आदि का अभ्यास करना चाहिए। 

तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

स्वास्थ्य के प्रति आपके दृष्टिकोण में संतुलन आवश्यक है। इसके लिए आपको पिलेट्स, एरोबिक्स और कार्डियो एक्सरसाइज करनी चाहिए। नियमित तौर पर ऐसा करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ऐसे में आज के दिन आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए। इसके लिए आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना चाहिए। 

धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

प्रतिदिन आपके लिए व्यायाम करना और हेल्दी चीजें खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। ऐसा करने से पुरानी बीमारियों से राहत मिलती है और शरीर एनर्जेटिक बना रहता है। 

मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल  

आज के दिन खराब जीवनशैली फॉलो करने से आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज आपको बोन मिनरल डेंसिटी बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए।  

कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

आज के दिन कुभ राशि के लोगो के अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से पुरानी बीमारियां उभरकर आ सकती हैं। इससे बचने के लिए आपको अपनी आदतों में सुधार करना चाहिए। 

मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल  

गर्मियों का आगमन हो चुका है। ऐसे में ज्यादा धूप में निकलने और बाहर निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसके लिए आपको दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। 

Read Next

World Parkinson's Day 2024: विश्व पार्किंसन दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका इतिहास और इस साल की थीम

Disclaimer