आज का स्वास्थ्य राशिफल: फिटनेस को लेकर आप बोर न हों इसके लिए समय-समय पर अपनी शारीरिक गतिविधियों में छोटे-मोटे बदलाव जरूर करने चाहिए। ऐसा करने से आप शरीर को और ज्यादा ऊर्जावान और स्वस्थ बनाए रख पाएंगे। अगर आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं तो यह आपके लिए लॉन्ग टर्म में हानिकारक साबित हो सकती है। खराब लाइफस्टाइल के चलते बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। राशिफल के हिसाब से आप अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। नियमित तौर पर खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल रखकर स्वस्थ रखा जा सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के जातकों की सेहत आज के दिन अच्छी रह सकती है। आज आप फिटनेस से जुड़ी कोई नई शुरुआत कर सकते हैं, जैसे नया वर्कआउट प्लान या व्यायाम और योग करना। ऐसे में ध्यान रखें कि निरंतरता बनाए रखना जरूरी है। ज्यादा थकावट से बचें, नहीं तो मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। धीरे-धीरे सहनशक्ति बढ़ाएं और अपने शरीर की सुनें। संतुलित आहार और हाइड्रेशन बनाए रखें।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को सेहत के प्रति प्रतिबद्धता आज और मजबूत होने की संभावना है। आज के दिन आप नियमित योग, वॉक या जिम आपकी ताकत और लचीलापन बढ़ा सकते हैं। गलत खान-पान की आदतों से दूरी बनाएं, नहीं तो आपके प्रयास का सही नतीजा नहीं निकलेगा। पानी की मात्रा पर ध्यान दें और संतुलन के साथ आगे बढ़ें।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की असहजता को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। तनाव से दूर रहें, क्योंकि यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। फिटनेस की शुरुआत हल्के व्यायाम या स्ट्रेचिंग से करें। ध्यान या माइंडफुलनेस अभ्यास भी उपयोगी रहेंगे।
कर्क
आप अपनी फिटनेस दिनचर्या को लेकर थोड़ा असमंजस में पड़ सकते हैं। अगर ऊब या थकावट महसूस हो रही हो तो तैराकी, डांस या खेलकूद जैसी वैकल्पिक गतिविधियां अपनाएं। आज के दिन आपको अनुशासन बनाए रखना जरूरी है साथ ही साथ भोजन में पौष्टिकता का भी ध्यान रखें। नींद की गुणवत्ता भी आज विशेष मायने रखेगी।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य में सुधार के लिए सकारात्मक कदम उठाना होगा। इसके लिए आपको चीनी कम करने के साथ-साथ प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के साथ ही डीप ब्रीदिंग जैसी अच्छी आदतों को बनाए रखना चाहिए। हल्की शारीरिक गतिविधियां जैसे वॉकिंग या साइक्लिंग लाभकारी रहेंगी। जंक फूड से दूरी बनाकर अपनी प्रगति को बनाए रखें।
कन्या
कन्या राशि के लोगों की दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन आज के दिन अच्छा रह सकता है। आज के दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और फिटनेस रूटीन में लगातार बने रहेंगे। अगर कोई छोटी-मोटी परेशानी रही है, तो आहार में बदलाव राहत देगा। मानसिक विश्राम के लिए ध्यान या लेखन अभ्यास फायदेमंद रहेगा।
तुला
आज के दिन तुला राशि के लोगों की सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए सतर्कता बरतना आपके लिए बेहद जरूरी है। थकावट या तनाव के संकेतों को अनदेखा न करें। हल्के व्यायाम जैसे योग या स्ट्रेचिंग को प्राथमिकता दें। घर का बना पौष्टिक भोजन लें और स्नैक्स से बचें। भरपूर पानी पीना भी आपकी सेहत को संबल देगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को अपना स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आज भोजन में संयम बरतने की ज्यादा जरूरत है। अधिक तला-भुना या जंक फूड आपके पाचन को प्रभावित कर सकता है। नियमित व्यायाम से फिटनेस में सुधार दिखेगा। आसान शारीरिक गतिविधियां जैसे टहलना या घरेलू काम भी सहायक होंगे। तनाव से बचने के लिए ब्रेक लेना आवश्यक रहेगा।
धनु
किसी भी काम को ज्यादा करना कई बार आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है, आज इस बात का ध्यान रखें। खानपान और जीवनशैली में संयम बरतें ताकि आप भविष्य में किसी रोग से बच सकें। अगर आपको थकावट महसूस हो रही है, तो पर्याप्त नींद और जल सेवन पर ध्यान दें। ब्रीदिंग एक्सरसाइज तनाव से राहत देंगी।
मकर
आपका नियमित रूटीन और संयमित जीवनशैली आपकी सेहत को अच्छा बनाए रखने में मदद करेगी। अगर आपने हाल ही में कोई नई हेल्थ आदत शुरू करने का सोचा है, तो आज से शुरुआत करें। स्वस्थ रहने के लिए तनाव से बचें और खुशी देने वाले कार्यों जैसे ध्यान, पढ़ाई या प्रकृति में समय बिताना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ
आज के दिन कुंभ राशि के लोगों को खुद को ऊर्जावान और स्फूर्तिदायक बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। अगर आहार या व्यायाम में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो यह उपयुक्त समय है। साइक्लिंग, स्विमिंग या एरोबिक्स जैसी गतिविधियां फायदेमंद होंगी। मानसिक रूप से सकारात्मक रहने की भावना से दिन शुरू करना लाभकारी रहेगा।
मीन
मीन राशि के लोगों को आज संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली पर ध्यान देना आवश्यक है। अगर हाल में आप फिटनेस से दूर हो गए थे, तो आज फिर से शुरुआत करें। योग, स्ट्रेचिंग या वॉक से शरीर में नई ऊर्जा आएगी। अधिक तले-भुने भोजन से बचें और अच्छी नींद तथा माइंडफुलनेस से शरीर-मन दोनों को राहत दें।