
इसे अपनाने से आप डॉक्टर के चक्कर लगाने से बच जाते हैं, कड़वी दवाईयां नहीं खानी पड़तीं और पैसा भी बचता है। सिर्फ यही नहीं, इनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं। आज हम आपको 12 नुस्खे बताने जा रहे हैं।
घरेलू नुस्खों का बहुत फायदा है। इसे अपनाने से आप डॉक्टर के चक्कर लगाने से बच जाते हैं, कड़वी दवाईयां नहीं खानी पड़तीं और पैसा भी बचता है। सिर्फ यही नहीं, इनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं। आज हम आपको 12 नुस्खे बताने जा रहे हैं।
1- डायबिटीज़
1 या 2 चम्मच मेथी के दानों को पूरी रात पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर खाली पेट इसे पिएं।
2- मुंह के छाले
लहसुन में एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज़ होती हैं। इसके चलते यह मुंह के छाले जल्दी ठीक करता है। लहसुन की कुछ गिरियां ले लें और उन्हें पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। यह ताज़ा पेस्ट अपने छालों पर लगे रहने दें और इसे तब तक ना हटाएं जब तक कि इसमें से बदबू आनी बंद ना हो जाए।
3- सन टैन
सन टैन घर पर ही हटाना चाहते हैं, तो पपीते और शहद का पैक काफी फायदेमंद है। वैसे तो आप फेस पैक बनाने के लिए पपीते के साथ और भी चीज़ें मिक्स कर सकते हैं, लेकिन अगर सन टैन हटाना है, तो पपीते के साथ शहद मिक्स करें। इसके लिए आधा कप मैश किया हुआ पपीता ले लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें और अच्छे से मिक्स कर लें। त्वचा पर जहां-जहां पर भी टैनिंग हुई है, वहां इस पेस्ट को 30 मिनट तक लगाकर रखें। फिर चेहरा धो लें और निखरी हुई त्वचा पाएं।
4- आंखों की पलकें
खूबसूरत पलकों के लिए ग्रीन टी को कारगर माना जाता है। रूई लेकर ताज़ी बनी ग्रीन टी में भिगोएं और अपनी आंखों की पलकों पर इसे मलें। इससे पलकें लंबी होंगी, साफ होंगी और खूबसूरत दिखेंगी।
5- दाग-धब्बे
शहद, टमाटर और नींबू से बना फेस मास्क लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं, क्योंकि इस मिश्रण से त्वचा के सेल्स में नमी बरकरार रहती है। इस मिश्रण में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज़ भी होती हैं, जिस कारण चेहरे पर दाने करने वाला बैक्टीरिया मर जाता है। सिर्फ यही नहीं, इस फेस मास्क को लगाने से त्वचा का रंग साफ होता है, दाग-धब्बे हल्के हो जाते हैं और दाने दिखना बंद हो जाते हैं।
6- गला खराब
1 चम्मच दालचीनी का पाउडर, आधी चम्मच काली मिर्च का पाउडर, 1 चम्मच अदरक का पाउडर और 1 चम्मच शहद 1 गिलास पानी में मिक्स कर लें। इस मिश्रण को दिन में 2 बार पिएं। गले में आराम मिलेगा।
7- घुटनों और कोहनियों में कालापन
कई लोगों के घुटनों और कोहनियों में कालापन होता है। इस घरेलू उपाय से इसे भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए नारियल के तेल और नींबू के रस की ज़रूरत पड़ेगी। एक छोटा कांच का बाउल ले लें और इसमें नारियल का तेल, नींबू का रस मिलाएं। इसे अपने घुटनों और कोहनियों पर अच्छे से मल लें और 15-20 मिनट तक लगे रहने दें। नारियल का तेल त्वचा में नमी बरकरार रखता है और रंग भी साफ करता है। नींबू से डेड सेल्स निकल जाते हैं।
8- रेज़र या उस्तरे का कट
इसके लिए एलोवेरा जैल कारगर है। रेज़र बर्न से बचने के लिए जो क्रीम्स आती हैं, उसमें भी एलोवेरा डला होता है। उस्तरे से कट पड़ने के बाद उस जगह पर बहुत जलन होती है, लेकिन एलोवेरा लगाने से आराम मिलता है। इससे त्वचा में नमी भी बरकरार रहती है और घाव जल्दी भरता है। इसके लिए एलोवेरा की ताज़ी पत्तियां तोड़ लें। इन्हें दबाकर इनमें से जैल निकाल लें। अब बाज़ू, टांगे, बगल आदि जहां-जहां पर भी रेज़र चलाया है, वहां इसे अच्छे से मल लें। बाद में ठंडे पानी से धो लें।
इसके अलावा रेज़र रैश से बचने के लिए ब्लैक टी भी फायदेमंद है। 1-2 बैग्स को गुनगुने पानी में डाल दें। फिर इस मिश्रण को फ्रिज में रख दें। 10 मिनट के बाद, इसे उस एरिया पर लगाएं जहां जलन और खारिश है।
9- स्किन के नेचुरल कलर के लिए
फाउंडेशन लगाने से चेहरे का रंग बदल जाता है। थोड़ा सा हल्दी पाउडर लिक्विड फाउंडेशन में मिला लें। इससे स्किन पर नेचुरल कलर मेनटेन रहेगा और ग्लो भी।
10- एसिडिटी
1 कप उबले हुए पानी में 1 चम्मच सौंफ मिलाएं। इसे पूरी रात ऐसे ही पड़े रहने दें। सुबह उठकर इसे छान लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी लें। इस मिश्रण को दिन में 3 बार पीने से एसिडिटी की समस्या दूर हो जाएगी। इस फॉर्मूले से पेट का फूलना और गैस की समस्या भी दूर हो जाती है।
11- लो ब्लड प्रेशर
बादाम की 8 गिरियों को पूरी रात पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन इसका छिलका उतारें और पेस्ट बना लें। एक गिलास दूध में यह पेस्ट मिलाएं और दूध को उबाला दें। इसे गुनगुना पिएं।
12- खांसी
एक चौथाई चम्मच काली मिर्च, एक चौथाई चम्मच पिसी हुई अदरक, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच सेब का सिरका या नींबू का रस और 2 चम्मच पानी। इन सबको अच्छे से मिला लें और जब भी खांसी आए, ले लें। इसे पीने से आराम मिलेगा।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।