12 गुणों से भरपूर है सेब का छिलका, जानें इसके फायदे

सेब के छिलकों के ढेर सारे फायदे हैं, इसलिए अगर आप इन छिलकों को सेब से निकालकर सेब खाते हैं तो जल्द से जल्द अपनी आदत बदल दीजिए। नहीं तो आप सेब से शरीर को होने वाले ढेरों फायदों से वंचित रह जाएंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
12 गुणों से भरपूर है सेब का छिलका, जानें इसके फायदे


ऐसी मान्‍यता है कि अगर आप हर रोज एक सेब का सेवन करते हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी मतलब कि आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि सेब के अंदरूनी हिस्से से ज्यादा फायदेमंद तत्व उसके छिलके में पाए जाते हैं। सेब के छिलके एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो शरीर को निरोग रखने में हमारी काफी मदद करते हैं। इसके अलावा भी सेब के छिलकों के ढेर सारे फायदे हैं, इसलिए अगर आप इन छिलकों को सेब से निकालकर सेब खाते हैं तो जल्द से जल्द अपनी आदत बदल दीजिए। नहीं तो आप सेब से शरीर को होने वाले ढेरों फायदों से वंचित रह जाएंगे।

ह्रदय और हड्डी को स्‍वस्‍थ रखता है दुनिया का ये सबसे बड़ा फल

1- सेब के छिलकों में एंटी-ऑक्सीडेंट और फ्लेवानोइड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह दिल संबंधी रोगों को दूर रखने में सहायक होते हैं।

2- सेब के छिलकों में कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फोलेट और आयरन जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं।

3- इसके सेवन से हमारे शरीर की हड्डियों और दांतों में मजबूती आती है।

4- एक शोध से यह बात सामने आई है कि सेब के छिलकों के सेवन से हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।

5- छिलके सहित सेब को खाने से शारीरिक कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है।

6- सेब के छिलकों में पैक्टिन नाम का रसायन होता है जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का लेवल नीचे लाने में मदद करता है।

7- मिनरल्स की अच्छी खासी मात्रा का स्रोत होने की वजह से यह दांतों को कैविटीज से बचाता है।

8- सेब के छिलकों में पर्याप्त मात्रा में आयरन और फोलिक एसिड होता है।

9- कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक का भरपूर स्रोत होने की वजह से यह प्रेग्नेंसी के दौरान खून की कमी को दूर करने में सहायता करता है।

10- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेविनॉइड हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

11- इसमें उर्सोलिक एसिड नाम का एंजाइम भी पाया जाता है वजन करने का काम करता है।

12- सेब के छिलकों में पाया जाने वाला ट्रीटरपेनॉइड्स नाम का तत्व लीवर, ब्रेस्ट और कोलोन कैंसर से लड़ने की क्षमता रखता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi

Read Next

केवल दो मिनट में दूर करेगा ये तेल दांतों का पीलापन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version