आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज बेहतर साबित हो सकता है। सेहत को दुरुस्त रखने और बीमारियों से बचने के लिए आपको किसी बीमार व्यक्ति का जूठा खाने से बचना चाहिए।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी या फिर स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो संभव है कि आपकी समस्या ठीक हो सकती है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज खुद को हाइड्रेट रखने की जरूरत है। आज आपको शरीर में पर्याप्त उर्जा बनाए रखने के लिए अपने वाटर इनटेक पर ध्यान देने की जरूरत है।
कर्क
कर्क राशि के लोग अगर बालों से संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आज के दिन उनको इस समस्या में लाभ देखने को मिल सकता है। इसके लिए अपने बालों पर किसी प्राकृतिक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए। अगर आप गलत खान-पान फॉलो कर रहे हैं तो इससे शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को फिट रहने के लिए आज तरल पदार्थों पर ध्यान देने की जरूरत है। शरीर में पानी की कमी या फिर इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस गड़बड़ होने पर चक्कर और उल्टी हो सकती है।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज किसी एक सीजनल फल का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में डाइट पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए।
वृश्चिक
वैश्विक राशि के जातकों के लिए आज देर तक नहाना चाहिए। इससे आपको गर्मी से राहत देखने को मिल सकती है।
धनु
आज के दिन आपको अपनी शरीर के हाइजीन को लेकर भी सतर्क और सचेत रहना चाहिए। इसके लिए आपको शरीर के सभी अंगों की साफ-सफाई रखनी चाहिए।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज गर्मी के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। अगर आज आप सेहत के प्रति लापरवाही करते हैं तो इससे सेहत को भारी नुकसान हो सकते हैं।
कुंभ
इस राशि के लोगों को आज के दिन स्ट्रेस कम करने की जरूरत है। आज के दिन ज्यादा स्ट्रेस लेना मेंटल हेल्थ के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित हो सकता है।
मीन
आज अगर आप अपनी फिटनेस को लेकर कुछ नए गोल्स बनाते हैं तो इससे सेहत को फायदा मिल सकता है। इससे बचने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।