केवल दो मिनट में दूर करेगा ये तेल दांतों का पीलापन

आज हम आपको दांतों का पीलापन दूर करने के लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिसके प्रयोग से आप सिर्फ 2 मिनट में सफेद और चमकदार दांत पा लेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
केवल दो मिनट में दूर करेगा ये तेल दांतों का पीलापन


लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए खिलखिलाती मुस्कान बहुत जरूरी होती है। और खिलखिलाती मुस्कान के लिए मोतियों जैसे सफेद दांतों की जरूरत पड़ती है। लेकिन अधिकतर लोग दांतो में पीलापन या कालापन होने के कारण किसी के सामने खुल कर ना तो बात कर पाते हैं और ना ही हंस पाते हैं। अगर दांतों के पीलापन होने पर भी व्यक्ति खुलकर हंसता है तो कोई ना कोई जरूर टोक देता है। जिसके चलते व्यक्ति की पर्सनेलिटी तो खराब होती ही है साथ ही उस व्यक्ति को भारी शर्म भी महसूस होती है। अगर आप भी अपनी रोममर्रा की जिंदगी में दांतों को लेकर इस तरह की शर्मिंदगी का सामना कर रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दांतों का पीलापन दूर करने के लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिसके प्रयोग से आप सिर्फ 2 मिनट में सफेद और चमकदार दांत पा लेंगे।


इसे भी पढ़ें, इन आसान तरीकों से रातभर में पायें चमचमाते दांत

teeth

लोगों को दांतों से संबंधित कई तरह की समस्याएं होती हैं। किसी के दांतों में पीलापन और कालापन होता है तो कुछ लोगों को दांतों में कीड़ा लगने की समस्या होती है। जो लोग दूषित खानपान, अधिक चाय या कॉफी का सेवन या दांतों की सफाई नहीं करते हैं उन्हें दांतों से संबंधित अधिक समस्याएं होती हैं। आज हम 2 मिनट में पीले दांतों को सफेद करने के लिए जिस घरेलू नुस्खे की बात कर रहे हैं उसका नाम है सरसों का तेल। जी हां, सब्जी छौंकने और सिर पर लगाने के अलावा सरसों का तेल दांतों का पीलापन चुटकियों में दूर करता है।

 

इसे भी पढ़ें, दांतों को मोतियों सा चमकाएंगे ये 5 फल

 

सरसों के तेल से दांत चमकाने के लिए आपको लगभग 2 चम्म्च सरसों का तेल, 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच बेकिंग पाउडर की जरूरत होती है। सरसों का तेल और नमक का मिश्रण दांतों का पीलापन और दांतों से संबंधित हर समस्या को दूर करने के लिए वरदान है। इसे उपयोग में लाने के लिए 1 चम्मच सरसों के तेल में आधा चम्मच नमक मिलाकर लगभग 10 मिनट तक हल्के हाथों से दांतों की मालिश करें।

इस नुस्खे का असर आपको अपने पीले दांतों पर तुरंत दिख जाएगा। इसके अलावा आप सरसों के तेल में बेकिंग सोडा मिलाकर भी अपने दांतों को साफ कर सकत हैं। अगर आपको दांतों में दर्द और पीलापन दोनों परेशानियां है तो आप रोजाना सुबह सरसों के तेल में नमक मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने ब्रश में रखकर दातुन करें। इससे आपकी दांतों से संबंधित सभी बीमारियां तो दूर होंगी ही साथ ही आपके दांत स्वस्थ, मजबूत और चमकदार भी होंगे।


ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image source- shutterstock

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

घर के आंगन में मौजूद इस 1 पेड़ की पत्तियों का पेस्ट तलवों पर लगाएं, बुखार से राहत पाएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version