महिलाओं के लिए कारगर है ये 3 एक्‍सरसाइज टिप्‍स

वजन कंट्रोल रहे, शरीर शेप में रहे इसके लिए आज हम आपको 3 कारगर एक्‍सरसाइज के टिप्‍स बता रहे हैं, जिससे महिलाओं के फिट रहने की चाहत पूरी होगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए कारगर है ये 3 एक्‍सरसाइज टिप्‍स

किसी भी महिला की खूबसूरती उसके चेहरे से ही नही बल्कि फिटनेस से भी प्रदर्शित होती है। अगर आप फिट नही हैं तो आकर्षक नही दिखेंगी। शरीर को स्‍वस्‍थ और चुस्‍त-दुरूस्‍त रखने के लिए प्रतिदिन एक्‍सरसाइज़ करना जरूरी होता है। अक्‍सर महिलाओं की ये चाहत भी होती है कि उनका वजन कंट्रोल रहे, शरीर शेप में रहे इसके लिए आज हम आपको 3 कारगर एक्‍सरसाइज के टिप्‍स बता रहे हैं, जिससे महिलाओं के फिट रहने की चाहत पूरी होगी।

arobik

फ्लेक्सिबिलिटी ट्रेनिंग

फ्लेक्सिबिलिटी ट्रेनिंग मांसपेशियों को लचीला बनाने के लिए होती है। इसमें स्ट्रेचिंग तथा मोशन एक्सरसाइज शामिल होती है। यह एक्सरसाइज मुख्य रूप से 40 वर्ष की आयु से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए होती है। किसी भी उपकरण के द्वारा स्ट्रेचिंग की जा सकती है। फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ने से शरीर का संतुलन, मोशंस की रेंज बढ़ती हैं और किसी तरह की चोट का खतरा भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें : इन 3 कारणों से रात में भी करें वर्कआउट

एरोबिक एक्सरसाइज

इस व्यायाम में अधिक से अधिक मांसपेशियों को काम में लिया जाता है। इससे आपके ह्रदय और फेफड़े को ठीक तरह से काम करने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज के अंतर्गत नृत्य करना, साइकिल चलाना, दौड़ना, तैरना आदि आता है। ऐसे वर्कआउट शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाते है जिससे ह्रदय और शरीर की संपूर्ण मांसपेशियों में रक्त का सही रूप से संचार करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : जिम करने के बाद जरूर खाएं ये 5 चीजें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

जो महिलाएं मुख्य रूप से अपनी मांसपेशियों को मजबूत करने तथा अपनी शक्ति को बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं यह ट्रेनिंग उनके लिए हैं। इस ट्रेनिंग में मुख्य रूप से हाथों, पैरों, छाती तथा पेट की मांसपेशियों का ध्यान रखा जाता है। इसमें फ्री वेट्स, वेट मशीन, पुश-अप्स और सिट-अप्स शामिल किये जाते हैं। यह ट्रेनिंग औरतों को शरीर में वसा की मात्रा को कम करने में तथा शरीर में मांसपेशियों तथा मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image Source: Getty

Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi

Read Next

शरीर के लिए क्‍यों जरूरी है विटामिन डी, जानें ये 5 बड़ी वजह

Disclaimer