ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन के बारे में जानें

ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन गर्भावस्था के दूसरे और तीसरे ट्राइमेस्टर में होने वाली हानि रहित ऐंठन होती है। इस लेख को पढ़ें और ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन के बारें में जानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन के बारे में जानें

ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन गर्भावस्‍था के दौरान होने वाली ऐठन हैं। यह प्रेग्‍नेंसी के दूसरे या तीसरे ट्राइमेस्टर में होता है। ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन हानिकारक नहीं होता और यह प्रसव पूर्व अक्सर होता हैं। इसे अभ्यास प्रसव संकुचन भी कहते हैं, लेकिन अगर यह दर्द भरा या लंबे समय तक हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिये। इस लेख को पढ़ें और ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन के बारे विस्‍तार से जानें।

 

ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन कैसे होते हैं

ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन, गर्भाशय में छुटपुट ऐठन है। जो गर्भावस्‍था के छठे सप्‍ताह में शुरू होते हैं। ये प्रसव जैसा ही अनुभव कराते हैं। इसे आप प्रसव के लिए तैयार होने का अभ्यास भी कह सकती हैं। ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन अनियमित तरीके से होता रहता है। जबकि असली प्रसव संकुचन लंबे समय के लिए, मजबूत और एक साथ होते हैं। ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन का नाम एक अंग्रेज डॉक्टर जॉन ब्रेक्सटन हिक्स के नाम पर रखा गया। हिक्स ने 1872 में इसकी जानकारी दी थी। कुछ महिलाएं बताती हैं कि ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन में पेट में कभी तनाव होता है कभी नहीं। कई महिलाएं यह भी बताती हैं कि उन्हें इस दौरान मासिक धर्म की ऐठन जैसा महसूस होता है। प्रसव की तुलना में यह दर्द रहित होता हैं और नियमित अंतराल पर नहीं होता। प्रसव का टाइम नजदीक आने पर इसका होना सामान्य हो जाता है।

 

 

[इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप के खतरे]

 

वास्तविक प्रसव संकुचन कैसे होते हैं

प्रत्येक महिला का वास्तविक प्रसव का अलग अनुभव होता है। हो सकता है कि पहले की तुलना में दूसरे प्रसव का अनुभव अलग हो। प्रसव संकुचन के कारण योनी में दबाव के साथ पीठ या पेट के निचले हिस्से में तकलीफ या हल्का दर्द होता है। कुछ महिलाओं को अपनी जांघों में भी दर्द महसूस हो सकता है। वहीं कुछ महिलाये इसे मजबूत मासिक धर्म की ऐठन बताती हैं जबकि कुछ इसे दस्त की ऐठन में उठने वाली मजबूत तरंगों की तरह मानती हैं।

 

[इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में फीटल किक]

 

ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन कम करने के उपाय

यदि आपका ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन दर्द भरा है तो आप करवट लेकर या पानी का बड़ा गिलास पानी पीकर इन्हें कम कर सकती हैं। कभी-कभी संकुचन निर्जलीकरण की वजह से भी होता है। इसलिए आप अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहें। हाइड्रेट रहने से आपको ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन की तीव्रता को कम करने में मदद मिलेगी। हल्के गर्म पानी से स्नान करने और सिकाई करने से भी इसमें राहत मिलती है।

 

 

Image Source - Getty Images

Read More Articles On Pregnancy in Hindi

Read Next

जानें क्यों बढ़ रहा बांझपन और क्या है इसकी रोकथाम

Disclaimer