खाना खाने के बाद अक्सर दांतों में खाने के कण फंस जाते हैं, जिसमें हम काफी देर तक उलझे रहते हैं। इन कणों को निकालने के लिए ज्यादातर लोग टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं। टूथपिक प्लास्टिक की या लकड़ी की बनी होती है। कुछ लोग टूथपिक का इस्तेमाल कभी-कभी करते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो नियमित रूप से खाना खाने के बाद टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर टूथपिक का प्रयोग वही लोग करते हैं जिनके दांतों स्पेस होती है, जिसमें खाने का कण फंस जाता है। इससे मसूड़े कमजोर होते हैं साथ ही मुख सबंधी कई तरह की बीमारियां भी होने की संभावना बढ़ जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि टूथपिक के इस्तेमाल से कितनी तरह की बीमारियां आपको हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : मुंह की बीमारियों से भी होता है ब्रेस्ट कैंसर
टूथपिक के इस्तेमाल से होने वाली बीमारी
1- टूथपिक का इस्तेमाल के दौरान इसकी रगड़ से कई बार मसूड़ों में से खून आने लगता है। समय रहते इसका इलाज न करने पर मसूड़ों की बीमारी भी लग जाती है।
2- एक ही जगह पर टूथपिक के ज्यादा इस्तेमाल से दांतों के बीच खाली जगह बननी शुरू हो जाती है। इससे उस खाली जगह में ज्यादा खाना फंसने लगता है और दांतों में कैविटी होने लगती है जिससे दांत खराब हो जाते है।
3- कई लोगों की आदत होती है कि टूथपिक को इस्तेमाल करने के बाद उसे चबाना शुरू कर देते हैं क्योंकि यह प्लास्टिक या लकड़ी की बनी होती है जिससे दांतों के इनेमल को नुकसान होता है।
इसे भी पढ़ें : क्या है पायरिया और इसके कारण
4- टूथपिक के रोजाना इस्तेमाल से मसूड़े फूल जाते हैं और अपनी जगह से खुलने लगते हैं। इससे दांतों को नुकसान पहुंचता है और यह जड़ों से कमजोर हो जाते हैं।
5- इसके ज्यादा इस्तेमाल से दांतों की चमक खत्म होने लगती है और दांत खराब हो जाते हैं।
6- ज्यादा समय के लिए दांतों में खाना फंसा रहे तो उसके बाद टुथपिक का इस्तेमाल करने से मुंह से बदबू आनी शुरू हो जाती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles OnTooth Decay In Hindi