दो मिनट में लड़के यूं करें "न्यूड मेकअप" और दिखें हैंडसम

आजकल लड़कियों के साथ साथ लड़को में भी मेकअप को लेकर दिलचस्पी काफी बढ़ गयी है। ऐसे में आप भी लड़कियों नैचुरल निखार देने वाला न्यूड मेकअप ट्राई कर सकते है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए ये लेख पढ़े।
  • SHARE
  • FOLLOW
दो मिनट में लड़के यूं करें "न्यूड मेकअप" और दिखें हैंडसम

आज के दौर में सुंदर सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी दिखना पंसद करते है। आज पार्रल में जितनी लड़किया दिखती है लड़को की संख्या भी उतनी ही देखी जा रही है। एक सर्वे के अनुसार मेकअप पर युवतियों से ज्यादा खर्च युवकों का होता है।  पिछले 5 सालों में युवकों के इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री 42% बढ़ी है। आखिरकार लड़किया भी अब बोल्ड हो गई है सामने से आकर प्रपोज करने में हिचकती नहीं है। ऐसे में लड़को का हैंडसम दिखना बहुत जरूरी हो गया है। अगर आप भी चाहते है कि लड़किया आपको देखकर आकर्षित हो तो न्यूड मेकअप ट्राई करें। ये आपको ना सिर्फ हैंडसम लुक देगा आपकी पर्सनालिटी को भी निखारेगा ।

  • न्यूड मेकअप की खासियत ये होती है कि देखने में ये बिल्कुल नैचुरल लुक देता है। इसमें सिर्फ फांउडेशन और कंसीलर की मदद से चेहरे की खूबसूरती को निखारते है।  ऐसे में आपको ना तो इसे करने में ज्यादा मेहनत लगेगी, ना ही आपका चेहरा मेकअप से लिपापुता दिखेगा।
  • न्यूड मेकअप को करते समय ध्यान रखें कि इसकी शुरूआत प्राइमर से होती है और मस्कारा (अगर इस मेकअप को लड़किया कर रही हो ) सबसे आखिरी में लगाया जाता है।  
  • न्यूड मेकअप करने के लिए सबसे पहले आप आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। त्वचा की प्राकृतिक रंगत के अनुसार फाउंडेशन का चुनाव करें। ज्यादा गहरा शेड न चुनें। अपनी त्वचा की रंगत से थोड़ा हल्का शेड चुनें और इसे अपने गालों, नाक के उभरे हिस्से, ठोढ़ी और माथे पर लगाएं।
  • शेड्स का चुनाव हमेशा अपनी स्किन टोन के हिसाब से करें। व्हाइट टोन के लिए पीच शेड इस्तेमाल करें। यह आपके चेहरे को ताजगी देगा। व्हीटिश टोन के लिए गुलाबी रंग चुनें, जबकि डार्क टोन के लिए कारमल शेड का मेकअप बेस्ट रहेगा।
  • अगर लड़किया भी यहीं मेकअप ट्राई करने वाली तो वो  ग्लॉस या मैटिड लिपस्टिक के साथ आंखों के लिए नेचुरल शेज जैसे पिंक, कैमरल आदि का चुनाव कर सकती है। ध्यान रखें कि मस्कारा लगाने के बाद आईब्रो जेल बी जरूर लगाए।



ये मेकअप लड़कों और लड़कियों दोनो के लिए उपयुक्त होता है।

 

Image Source-getty

Read More Article on Beauty in Hindi

Read Next

जानें मेकअप में प्राइमर की क्‍यों होती है जरूरत

Disclaimer