खूबसूरत दिखने का हक हर किसी को है। चाहे डस्की स्किन हो या फिर फेयर। अपने फीचर्स को मेकअप के जरिये उभारना आपके हाथ में है। अकसर युवतियां यह सोचती हैं कि डस्की और फेयर स्किन वाले एक ही जैसा मेकअप नहीं कर सकते, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां ब्यूटी एक्सपर्ट विद्या टिकारी बता रही हैं डस्की और फेयर स्किन के लिए दो अलग-अलग लुक।
नैचुरल लुक
फेस : चेहरे को साफ करके थपथपाकर पोंछ लें। फिर मेरी के फाउंडेशन से बेस दें। ऊपर से नीचे की दिशा में अच्छी तरह ब्लेंड करें।
आईज : अपर आइलिड पर ब्रॉन्ज काजल पेंसिल लगाएं। वॉल्यूमाइज्ड मस्कारा का दो कोट लगाएं।
चीक्स : शैंबोर ब्रॉन्ज या रेवलॉन स्किनलाइट्स ब्रॉन्ज पाउडर चीक बोन पर लगाएं।
लिप्स : कलर बार का ब्राउन लिप ग्लॉस लगाएं।
पार्टी लुक
फेस : बेहतरीन शाइन के लिए मैक, रेवलॉन या लोरियल का मिनरलाइज फाउंडेशन लगाएं। फिर मिनरलाइज पाउडर से बेस को सेट करें।
आईज : आइलिड्स पर मैक का कार्बन डीप डार्क मैट आईशैडो लगाएं। हलकी चमक के लिए मैक का ग्लिटर लगाएं।
चीक्स : मैक का मिनरलाइज डीप डार्क स्किन फिनिश पाउडर लगाएं।
लिप्स : मैक या कलर बार दीवा की न्यूड कलर लिपस्टिक या डीप स्कार्लेट रेड लिपस्टिक लगाएं।
फेयर स्किन के लिए
टॉप स्टोरीज़
नैचुरल मेकअप
फेस : चेहरे को साफ करके थपथपाकर पोंछ लें। फिर लोरियल या ओरिफ्लेम का मिनरल पाउडर फाउंडेशन लगाएं।
आईज : आइलिड्स पर लाइट पिंक या पीच आईशैडो लगाएं। आईलैशेज को कर्ल करके एक्स्ट्रा थिक मस्कारा का दो कोट लगाएं।
चीक्स : पीच या पिंक क्रीम ब्लशर लगाएं। या फिर क्रीम ब्लशर के बजाय मेबेलिन या लैनकम का मूस ब्लशर लगाएं।
लिप्स : मैक, कलर बार या रेवलॉन की पीच या पिंक सैटिन लिपस्टिक लगाएं।
पार्टी मेकअप
फेस : मैक का हाइपर रीअल फाउंडेशन या मिनरलाइज फाउंडेशन लगाएं।
आईज : अपर आइलिड पर शैंबोर, मैक या लैक्मे का मटैलिक शेड्स वाला आईशैडो लगाएं। फिर मैक या रेवलॉन के ब्लैक आइलाइनर से पतली लाइन बनाएं।
चीक्स : इंग्लॉट का शाइन क्रीमी ब्लशर लगाएं। इसके बाद शनेल चीक शाइनर या रेवलॉन स्किनलाइट्स चीक शाइनर लगाएं।
लिप्स : मैट रेड लिपस्टिक लगाएं। मैक की रूबी वू या 2000 किसेज बाय डायना ऑफ लंदन लगाएं।