

फोटो |
वीडियो देखें |
सेक्स और संबंध |
वज़न प्रबंधन |
योगा |
सौंदर्य |
सेक्स समस्या़ |
घरेलू नुस्खे |
गर्भावस्था |
आयुर्वेद

आजकलकी बिजी लाइफ में अनियमित दिनचर्या व असंयमित खान-पान के चलते लोगमोटापे और बढ़ते वजन का शिकार हो जाते हैं। मोटापा अपने साथ कई बिमारियों को दावत देता है। मोटापा वाकई में एक रोग है । अगर आप भी मोटापे के कारण परेशान हैं तो इन उपायों से आप मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं।
उपाय
व्यायाम भी है जरूरी
शरीर की चर्बी को कम करने के लिए सिर्फ सही खानपान ही जरूरी नहीं है। इसके साथ आपको एकसरसाइज भी करना चाहिए। अगर आपके पास समय की कमी है तो आप सुबह या शाम आधे घंटे तेज गति वॉक कर सकते हैं या इसके अलवा साइकलिंग या स्वमिंग भी कर सकते हैं।
वजन घटाएं लेकिन संभल कर
मोटापे से परेशान लोग चाहते हैं कि उनका वजन तेजी से कम होने लगे ऐसे में वे डाइटिंग या ज्यादा एकसरसाइज करने लगते हैं जो कि गलत है। यह सही तरीका नहीं है वजन घटाने का। आपको धीरे-धीरे अपने खाने की संतुलित मात्रा लेना शुरु चाहिए और कोशिश करें कि कम से कम कैलोरी वाला खाना लें। हर हफ्ते आधा या एक किलो वजन घटना आपकी सेहत के लिए सही है।
फलों का रस
कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि फलों के रस से वज़न कम होता है। अगर आप वज़न कम करने के लिए फलों के रस का सेवन करना चाहते हैं, तो गाढ़े जूस का सेवन बिलकुल ना करें।
ज्यादा से ज्यादा पानी लें
अपने बैग में हमेशा पानी की बोतल रखें। पानी पीने से भी शरीर की कैलोरी खर्च होती है। प्यास लगने पर कोल्ड ड्रिंक या सोडा वाटर का सेवन नहीं करना चाहिए।

