एक आम महिला के शरीर और एक प्रेग्नेंसी के महिला के शरीर में बहुत फर्क होता है। अक्सर प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में स्ट्रेच मार्क्स देखे जाते हैं। जो बहुत ही भद्दे और बेकार लगते हैं। ये ना सिर्फ महिलाओं की पर्सनेलिटी खराब करते हैं बल्कि पेट की शोभा भी बिगाड़ते हैं। जिससे निजात पाने के लिए वे कई तरह के नुस्खे ट्राई करती हैं। लेकिन जब कोई राहत नहीं मिलती तो वो निराश होने लगती हैं। गर्भावस्था के बाद अक्सर महिलाएं अपने बढ़े हुए वजन को लेकर भी टेंशन में आ जाती हैं। यह सारी समस्याओं को आप चाहें तो आसानी से खत्म कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी है खुद के लिए थोड़ा समय निकालने की। व्यायाम व कुछ आसान उपायों से आप फिर से पहले जैसी त्वचा पा सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिससे आप प्रेग्नेंसी के बाद अपनी ढीली स्किन से छुटकारा पा सकती हैं।
प्रोटीन का करें सेवन
डिलीवरी के बाद महिलाओं की हेल्दी फूड खाने की इच्छा लगभग खत्म हो जाती है। ऐसे में प्रोटीनयुक्त डाइट लेना सेहत के लिहाज से भी अच्छा होता है। साथ ही ये बढ़ी हुई पेटी की चर्बी से भी निजात दिलाता है। यदि आपको डिलीवरी के बाद त्वचा में कसाव लाना होता हैं, तो आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए। क्योंकि प्रोटीन का सेवन करने से आपको इस समस्या से आराम मिल जाता हैं। और आप इसके लिए डिलीवरी के बाद अंकुरित चना, मछली, या न्यूट्रीला दूध आदि का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपकी त्वचा में प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती हैं, साथ ही आपको त्वचा में कसाव लाने में भी मदद मिलती हैं।
इसे भी पढ़ें : गर्भावस्था के आखिरी सप्ताह में व्यायाम में बरतें सावधानी
टॉप स्टोरीज़
मसाज करें
इस उपाय का इस्तेमाल करते समय आपको एक बार अपने डॉक्टर से आवश्य पूछना चाहिए| क्योंकि कई बार तांको की वजह से डॉक्टर आपको मसाज के लिए मन कर देते हैं| यदि आप चाहते हैं की आप अपनी इस समस्या का समाधान कर सकें, तो आपके लिए जरुरी हैं की आप डॉक्टर से राय लेकर किसी भी प्राकृतिक आयल से आप अच्छे से अपनी त्वचा की मसाज कर सकते हैं| या आप विटामिन युक्त किसी क्रीम को अच्छी मात्रा में लेकर उससे मसाज करें, हर दिन कम से कम 10 मिनट तक स्कीन की मसाज करने से त्वचा में ग्लो आ जाता है और रक्त का संचार भी अच्छी तरह होता है|
नियमित करें एक्सरसाइज
गर्भावस्था के बाद आप डॉक्टर की सलाह पर व्यायाम कर सकती हैं। अगर आपका ऑपरेशन हुआ है तो घाव भरने तक व्यायाम नहीं करना चाहिए। नियमित रुप से आधा से एक घंटा एरोबिक्स करनी चाहिए। आप चाहें तो हल्के व्यायाम से शुरुआत कर सकती हैं जैसे टहलना, स्वीमिंग आदि। व्यायाम से शरीर पर जमा अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे कम होने लगा और आप पहले जैसी दिख सकें।
बच्चे को पिलाएं दूध
स्तनपान आपको अपना पुराना फिगर हासिल करने में मदद करता है। यह धारणा बिल्कुल गलत है कि स्तनपान से आपके शरीर पर असर होगा। गर्भावस्था के दौरान जैसे-जैसे शिशु का विकास होता है गर्भाशय फैलने लगता हैजिससे त्वचा फैलती है। स्तनपान कराने से शरीर में ऑक्सीटोसीन नामक हार्मोंन बनता है जिससे गर्भाशय सिकुड़ता और वह गर्भावस्था के पहले के आकार में आ जाता है और आपको पहली जैसी त्वचा पाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें : गर्भावस्था के दौरान, घर पर करें ये व्यायाम
जरूरी है मल्टीविटामिन
डॉक्टर की सलाह से आप मल्टीविटामिन दवाएं भी ले सकती हैं जैसे विटामिन ए, विटामिन सी व विटामिन ई। इसमें कोलेजन होता है जिससे त्वचा में कसाव आता है। ये विटामिन त्वचा को स्वस्थ रखता है साथ ही त्वचा की नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है जिससे त्वचा सुंदर दिखती है।
खाने पर दें ध्यान
गर्भावस्था के बाद अपनी आहार योजना में पोषक तत्वों को शामिल करें। खाने में फाइबर युक्त आहार व प्रोटीन से भरपूर ची चीजें खाएं। ताजे फल व हरी सब्जियां आपको चुस्त दुरुस्त रखेंगे। लो फैट वाले डेयरी उत्पाद का प्रयोग करें। शाम के समय स्नैक्स का चुनाव करते हुए सावधानी बरतें। इस बात का खयाल रखें कि जो आहार आप ले रही हैं वो फैट फ्री हो। पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं इसे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर से फैट व टॉक्सीन आसानी से बाहर निकलेंगे।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Pregnancy In Hindi