अपनी खूबसूरती को निखारने और त्वचा का जवांपन बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय आजमाती हैं। इसके बाद भी कई महिलाओं को मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, इसके लिए काफी हद तक अधूरी नींद जिम्मेदार है। नींद पूरी नहीं होने से चेहरे पर झुर्रियां और महीन रेखाएं दिखने लगती हैं। इसके चलते इनसान वक्त से पहले बूढ़ा लगने लगता है।
एक ताजा अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि नींद के दौरान भी कुछ जीन जगे रहते है। यह जीन कोशिकाओं की मरम्मत और विकास के लिए बहुत महत्पूण होते है। अमेरिका स्थित 'विस्कॉन्सिस यूनिवर्सिटी' के शोधकर्ताओं का कहना है कि पर्याप्त नींद से 'ओलिगोडेंड्रोसाइट्स' कोशिकाओं के निर्माण में तेजी आती है।
अधूरी नींद के कारण इनसान के चेहरे पर उदासी नजर आने लगती है। इसके कारण वह थका हुआ लगता है और उसके चेहरे का जवांपन फीका लगने लगता है। ठीक से नहीं सो पाने का असर स्पष्ट रूप से चेहरे पर दिखाई देता है। इस वजह से आंखें मुंह और चेहरे के अन्य हिस्सों की त्वचा का जवांपन फीका लगते लगता है। साथ ही चेहरे पर झुर्रियां, काले घेरे और बारीक रेखाएं भी नजर आने लगती हैं।
सही निष्कर्ष प्राप्त करने के लिए शोधकर्ताओं ने कुछ लोगों की तस्वीरें खींची। इनमें से कुछ आठ घंटे की नींद पूरी करने के बाद ली गई थीं। जबकि कुछ 31 घंटे तक लगातार जागने के बाद खींची गई थी। इसके बाद शोधकर्ताओं ने यह तस्वीरें कुछ अनजान लोगों को दिखाई और इनके जवांपन के आधार पर अंक देने को कहा। नींद पूरी करने वाले लोगों की तस्वीर देखकर प्रतिभागियों ने उन्हें अधिक अंक दिए।
Read More Health News In Hindi