जैकलिन खुद को पोल डांस से रखती हैं फिट, जानें इसके जबरदस्‍त फायदे!

जैकलीन ने इस बार अपना एक नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस पोल डांस करती दिख रही हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
जैकलिन खुद को पोल डांस से रखती हैं फिट, जानें इसके जबरदस्‍त फायदे!

अक्‍सर अपनी फिल्‍मों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपने फैन्स पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रही हैं। दरअसल जैकलीन ने इस बार अपना एक नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस पोल डांस करती दिख रही हैं।

जैकलीन ने इस पोल डांस के शानदार मूव्स के साथ इस वीडियो को कैप्शन भी दिया है। ‘Burning the midnight oil with my @lanaroxy (spot miumiu)’। बता दें कि जैकलीन अपनी पोल डांस ट्रेनर रोसोलाना चुबेंको से पोल डांस के नए नए मूव्स गुर सीख रही हैं।

इसे भी पढ़ें: डांस से इतनी फिट रहती हैं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित!

Burning the midnight oil with my @lanaroxy (spot miumiu) 💖

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on Jul 12, 2017 at 8:55am PDT

जैकलीन फर्नांडिस के इस मजेदार पोल डांस वीडियो को हजारों प्रशंसक देख चुके हैं। लोग उनकी फिटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं जैकलीन की पोल डांस इंस्ट्रक्टर रोसोलाना चुबेंको ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैकलीन के पोल डांस का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें अपना सबसे टैलें‍टेड स्टूडेंट बताया है।

 

पोल डांस के फायदे:


दिल को स्वस्थ रखता है
पोल डांस दिल के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। नियमित पोल डांस करने से एक घंटे में 200 से 450 कैलोरी बर्न होती है। इसका एक बड़ा फायदा यह है कि यह आम फिटनेस एक्सरसाइज की तरह बोर करने वाली नहीं है। इसमें व्यायाम के साथ-साथ मनोरंजन भी होता है। इसलिए आपको रोज रोज खुद को व्यायाम करने के लिए प्रेरित नहीं करना पड़ता है। यानी आम के आम और गुठलियों के दाम। पोल डांस करते समय आपको पता ही नहीं चलता कब आपका घंटा पूरा हो गया।
 
फैट कम करता है
पोल डांस से शरीर के एक खास हिस्से की नहीं बल्कि पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इससे हाथों व पैरों की गतिविधियां बढ़ती है। अनियमित जीवनशैली के चलते हमारे शरीर पर चर्बी जमा हो जाती है। नतीजा, बेडौल शरीर। लेकिन नियमित पोल डांस करने से आपकी मांसपेशियां सही शेप में आ जाती हैं। अक्सर वजन बढ़ने पर जांघें व कुल्हे भारी हो जाते हैं। ऐसे में पोल डांस से यह फैट धीरे-धीरे खत्म हो जाता है और आप मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
 
आत्मविश्वास पैदा करता है
पोल डांस आपको फिट रखने के साथ ही आत्मविश्वास पैदा करता है क्योंकि आप इसे एन्जॉय करते हैं। दूसरे व्यायामों से आपकी बॉडी तो बन जाती है लेकिन ज्यादातर लोग इसका आनंद नहीं उठा पाते। पोल डांस करने में आप अंदर से अच्छा महसूस करते हैं। पोल डांस खासकर महिलाओं को ज्यादा पसंद आता है। इससे उनमें आत्मविश्वास पैदा होता है। वे सेक्सी होने का एहसास करती हैं जिससे उनका मूड अच्छा रहता है। पोल डांस आपकी सेक्स लाइफ के लिए भी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Celebrity Fitness In Hindi

Read Next

स्‍टील जैसी मजबूत बॉडी के लिए करें ये 5 एक्‍सरसाइज

Disclaimer

TAGS