पुरुषों के लिए फिटनेस का महत्‍व

फिट व्‍यक्ति बीमारी के खतरे से दूर रहता है। और साथ दैनिक गतिविधियों को पूरी ऊर्जा के साथ करने की शक्ति प्रदान करता है। हर रोज़ व्यायाम करने से फिट रहा जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के लिए फिटनेस का महत्‍व

किशोरावस्था में जब हम छोटे होते हैं तब हमें फिट रहने के महत्व का एहसास नहीं होता क्योंकि तब हमारा मन युवा होता  हैं और हमारा शरीर सभी प्रकार के मानसिक और शारीरिक तनाव को झेलने में सक्षम होता है। हम इन वर्षों के दौरान अपने शरीर की देखभाल को ले कर गम्भीर नहीं होते इसीलिए आगे चलकर बुढ़ापे में स्वास्थ की कोई गारंटी नहीं दे सकता।

 

शरीर एक जैविक मशीनरी की तरह है

जैसे मशीन लापरवाही या रखरखाव के कारण खराब हो जाती है उसी तरह शरीर भी एक जैविक मशीनरी की तरह है जो देखभाल और रखरखाव की कमी के कारण बढ़ती उम्र के साथ साथ परेशानियों को आमंत्रण दे सकता है। यह बहुत ही सरल है "अगर आप इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आप इसे खो देंगे"

fitness in mantra

आत्मनिर्भर बनाये

अच्छा स्वास्थ्य कम या अधिक वजन पर निर्भर नहीं करता। फिट रहने की वजह से आप बुढ़ापे में आत्म निर्भर रहेंगे। हर व्यक्ति को सप्ताह के सभी दिन कम से कम 30 मिनट का व्यायाम करना चाहिए।

 

फिटनेस स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है

फिटनेस स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है जो लोगों को बीमारी के खतरे से दूर रखता है और साथ दैनिक गतिविधियों को पूरी ऊर्जा के साथ करने की शक्ति प्रदान करता है। हर रोज़ व्यायाम करने से फिट रहा जा सकता है।

 

फिटनेस रोगों को दूर रखने में सहायक

कई बीमारियों को जीवन शैली से जोड़ कर देखा जाता है क्योंकि आसीन जीवन शैली में कहीं न कहीं पौष्टिक आहार के साथ समझौता हो जाता है। व्यायाम से हृदयाघात की सम्भावना घट जाती है। इससे स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, मधुमेह टाइप 2, कोलोन कैंसर, स्तन कैंसर, हडिड्यों के टूटने, पित्ताशय की थैली के रोग, मोटापा, अवसाद और चिंता की सम्भावना कम हो जाती है।

 

जिन व्यक्तियों ने आसीन जीवन शैली को छोड़ कर सक्रिय जीवन शैली को अपनाया उन लोगों ने यह महसूस किया उन्हें बीमारियां कम होती थीं। इसके विपरीत आसीन जीवन शैली जीने वाले लोग अनफ़िट रहते थे। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने और शारीरिक रूप से सक्रिय बनने के लिए के लिए कभी देर नहीं होती।

 

आपके परिवार पर सकारात्मक प्रभाव

शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आपके परिवार, व्यक्तिगत सम्बन्धों, आपके व्यवसाय और आपके जीवन के हर एक पहलू पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके अलावा यह स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च को भी कम करने में मदद करता है और इस तरह से आपको आर्थिक लाभ भी प्रदान करता है।

व्यायाम फिटनेस हासिल करने का एक अच्छा तरीक़ा है और हर व्यक्ति को इसके महत्व को गंभीरता से लेना चाहिए।

 

Fitness man


व्यायाम के साथ प्रयास और आत्म नियंत्रण व्यायाम की आवश्यकता

व्यायाम करने के लिये प्रयासों और आत्म नियंत्रण की आवश्यकता होती है लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। इसके द्वारा कोई भी व्यक्ति एक सुखद, ऊर्जावान और खुशहाल जीवन जी सकता है।

 

Image Courtesy- getty images

 

Read More Articles on Sports and Fitness in Hindi

 

Read Next

पुरुष कैसे रखें बुढ़ापे को दूर

Disclaimer