लंबी उम्र पाना चाहती हैं तो अपनाएं ये तरीका!

इन सारी बातों को बताने का हमारा मकसद यही है कि आप हमेशा पॉजिटिव रहें, स्‍वस्‍थ रहें और लंबी आयु जीएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
लंबी उम्र पाना चाहती हैं तो अपनाएं ये तरीका!

हम जैसा सोचते हैं वैसे ही बन जाते हैं, यानी की जीवन के हर पहलू का जुड़ाव हमारी सोच पर निर्भर करता है। अगर हमारा नजरिया सकारात्‍मक है तो जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी सकारात्‍मक ही होती हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनमें नकारात्‍मकता भरी होती है। उनकी बातें और उनके क्रियाकलाप नकारात्‍मकता से भरे होते हैं, इसका प्रभाव भी व्‍यक्ति के जीवन पर पड़ता है। और यही नजरिया आपके उम्र की समय सीमा तय करती है। इन सारी बातों को बताने का हमारा मकसद यही है कि आप हमेशा पॉजिटिव रहें, स्‍वस्‍थ रहें और लंबी आयु जीएं।

इसे भी पढ़ें : लंबी उम्र चाहिए तो अपना काम स्वयं करने की आदत डालें

long-life-

वैज्ञानिक नजरिया

हावर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक शोध से हाल ही में पता लगा है कि उम्रदराज महिलाएं जितनी ज्यादा खुश और पॉजिटिव रहती हैं उनकी उम्र उतनी लंबी होती है। अपनी जिंदगी की उम्र लंबी रखने के लिए आपको खुश और सकारात्मक रहना होगा। इस स्टडी ने एक बात साफ कर दी है कि जो भी महिलाएं जिंदगी के प्रति पॉजिटिव सोच रखती हैं उन्हें बड़ी बीमारियां ग्रसित नहीं करती हैं। वे दिल की बीमारी का शिकार कम होती हैं। जैसे कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सांस की बीमारी, इंफेक्शन, दिल का दौरा, हार्ट अटैक और मानसिक रोग जैसी बीमारियों से वे दूर रहती हैं।

इसे भी पढ़ें : दिल की बीमारी के साथ ऐसे करें प्रेग्‍नेंसी की प्‍लानिंग


70 हजार महिलाओं पर किए गए इस सर्वे में पाया गया है कि 30 प्रतिशत महिलाएं घातक बीमारियों से मरती हैं और बाकी गंभीर बीमारी से नहीं मरती हैं क्योंकि वे ज्यादातर सकारात्मक नजरिया रखती हैं। शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि जो महिलाएं जीवन की समस्याओं को, चुनौतियों को सकारात्मक नजरिए से उसे स्‍वीकार करती हैं, जिससे उनकी जिंदगी लंबी होती है।

जीवन की हर समस्या को सकारात्‍मक रूप से देखना और उसका सामना करने से आपकी उम्र लंबी होती है। दिमाग और सोच का हमारे स्वास्थ्य से सीधा संपर्क होता है। ऐसे में हम जितना पॉजिटिव सोचेंगे हमारे शरीर का बॉयोलॉजिकल सिस्टम उस गति से चलेगा।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Living In Hindi

Read Next

गुस्से को तुरंत छूमंतर करती हैं ये 5 चमत्कारी चीजें

Disclaimer