कहीं संवरी जुल्फें ही तो नहीं बना रही है आपको गंजा, जानें

विभिन्न तरह के हेयरस्टाइल आपको आकर्षित तो करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं इसे गंजेपन का खतरा भी बढ़ जाता है, इसके बारे में इस लेख में पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
कहीं संवरी जुल्फें ही तो नहीं बना रही है आपको गंजा, जानें

हेयरस्टाइल से महिलायें अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और पुरुष इससे किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। कई तरह की हेयरस्टाइल है जो लोगों में प्रचलित है। फिल्मों से प्रेरित हेयरस्टाइल तो समय-समय पर बदलती रहती है। हेयरस्टाइल की दीवानगी पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है। इसके चलते लोग हर रोज (कुछ तो एक दिन में ही) कई तरह के हेयरस्टाइल आजमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके बालों पर हेयरस्टाइल का क्या असर पड़ता है। एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या हेयरस्टारइल आपको गंजा भी बना देता है। इस लेख में इस बात की पड़ताल करते हैं।

शोध के अनुसार

लगातार और बार-बार हेयरस्टाइल बदलने से बाल तेजी से कमजोर हो जाते हैं और इनके कारण ट्रैक्शन एलोपेशिया की समस्या भी होने लगती है, यह एक तरह का गंजापन भी है। यह समस्या तब होती है जब बालों को बार-बार खींचा जाता है। कई बार गर्म छड़़ से भी बालों को खींचते हैं और इससे हेयर फॉलिकल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। बेरिंगटन के एडवोकेट गुड शेफर्ड हॉस्पीटल में हुए शोध से इस बात का खुलासा हुआ।

जो महिलायें कसी हुई चोटी बांधती हैं या फिर कसी हुई क्लिप्स का प्रयोग करती हैं उनके बाल तेजी से कमजोर होने लगते हैं। हालांकि यह समस्या केवल महिलाओं में ही नहीं होती है, पुरुष भी इसके शिकार हो रहे हैं।

(पुरुषों के लिए कुछ बेस्ट हेयर स्‍टाइल)

रात में अधिक नुकसान

जो लोग रात को नहाने के बाद भी क्लिप का प्रयोग करते हैं उनके बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। रात में नहाकर किसी पार्टी के लिए तैयार होना या फिर सोने से पहले नहाकर हेयरस्टाइल बनाने से भी बालों को नुकसान होता है। इसलिए बालों को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है, कि इसे खुला ही रखें और अधिक खिंचाव न होने दें।

 

इनको अधिक खतरा

ट्रैक्शन एलोपेशिया यानी गंजेपन के शिकार खिलाड़ी, एथलीट या फिर तैराक अधिक होते हैं। क्‍योंकि वे अपने बालों को अधिक कसकर बांधते हैं। इसके अलावा ज्यादातर समय वे बालों में स्कार्फ या फिर दूसरी चीजें लगाये रखते हैं जिससे बाल कमजोर होने लगते हैं। जिन पुरुषों के लंबे बाल होते हैं और वे उसे संवारने के लिए चोटी बनाते हैं उनमें भी गंजेपन की समस्या देखी जा रही है।

(कैसे रोकें बालों का झड़ना)

 

कैसे बालों को बचायें

ट्रैक्शन एलोपेशिया से बचाव के लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जब भी आप हेयरस्टाइल जैसे कि पानीटेल या बन बनायें तो बालों को कसें नहीं बल्की ढीला रही रहने दें। रात में सोते वक्त चोटी बिलकुल न बनाकर सोयें। चोटी बनाकर सोने से सिरदर्द भी हो सकता है।

 

Image Source : Getty

Read more articles on Hairstyle in Hindi.

Read Next

सेलोफेन हेयर ट्रीटमेंट और इसके फायदे के बारे में जानें

Disclaimer