किसी अमृत से कम नहीं है पंचामृत, जानें इसके फायदे

भारतीय परंपरा के अनुसार पूजा करते समय भगवान को अर्पित करने के लिए इसमें पांच पदार्थ दूध, दही, घी, शहद और चीनी मिलाकर बनाया जाता है। इसे पीने के कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं। विस्‍तार से जानिए इसके फायदों के बारे में...
  • SHARE
  • FOLLOW
किसी अमृत से कम नहीं है पंचामृत, जानें इसके फायदे

पंचामृत एक तरह का प्रसाद है, जो मंदिरों में या जब घर में भगवान की पूजा होती है तो इसे प्रसाद के तौर पर लोगों को दिया जाता है। पंचामृत को ऐसे मौकों पर जरूर दिया जाता है। भारतीय परंपरा के अनुसार पूजा करते समय भगवान को अर्पित करने के लिए इसमें पांच पदार्थ दूध, दही, घी, शहद और चीनी मिलाकर बनाया जाता है। इसे पीने के कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं। विस्‍तार से जानिए इसके फायदों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: कलरफुल फूड है कैंसर का कारण! जानें क्‍यों

पंचामृत पीने के लाभ

1 पंचामृत में कैल्शियम की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है, जो हड्डियों को मजबूत रखती है।
2 आयुर्वेद की मानें तो पंचामृत, बलवर्धक, शीतल, पौष्टिक और पाचक होने के साथ साथ कफनाशक भी है।
3 अगर आपको समय पर भूख नहीं लगती है तो आप पंचामृत का सेवन करें इससे लाभ होगा।
4 पंचामृत पीने से दिमाग शांत रहता है, इससे क्रोध नहीं होता है।

 

पंचामृत बनाने की विधि

एक बर्तन में गाय का दही और दूध डालकर अच्‍छे से मिला लें, अच्‍छे से मिक्‍स होने के बाद इसमें घी और शहद डालकर मिलाए। इसके बाद इसमें गुड को डाल दें। गुड़ को अच्‍छी तरह से घुल जानें दें। जायका बढ़ाने के लिए मखाना और नारियल काटकर डाल सकते हैं। इसके साथ ही इसमें तुलसी की पत्‍ते भी डालें। अब पंचामृत बनकर तैयार है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

गर्मियों का ये फ्रेश सैलेड देगा आपको ताजगी का एहसास

Disclaimer