कई बार ऐसा होता है कि सुबह उठते ही आपको आपके चेहरे और आंखों में सूजन दिखाई देती है। इस सूजन के कारण कई लोग घबरा जाते हैं और समझ नहीं पाते हैं कि सूजन का कारण क्या है, वहीं कुछ लोग इसे किसी कीड़े के काटने का प्रभाव मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, खासकर तब जब सूजन दर्दरहित हो। सुबह उठने के साथ ही चेहरे पर सूजन के कई कारण हो सकते हैं।
एलर्जी हो सकती है कारण
एलर्जी किसी भी मौसम में और किसी को भी हो सकती है। आमतौर पर एलर्जी का कारण धूल, धुंआ, प्रदूषण और हवा में मौजूद महीन पराग कण होते हैं। इन सभी के कारण आपको एलर्जी हो सकती है। एलर्जी होने पर सूजन के अलावा भी कई लक्षण दिखाई देते हैं जैसे आंखों से पानी निकलना, छींक आना, नाक बहना, कफ जमा हो जाना, आंखों में सूजन आदि।
इसे भी पढ़ें:- इन 7 फूड्स में है महिलाओं की हर समस्या का समाधान
टॉप स्टोरीज़
साइनस का इंफेक्शन
साइनस में इंफेक्शन के कारण भी आपके चेहरे और आंखों में सूजन आ सकती है। खास बात ये है कि इसके लक्षण भी सामान्य एलर्जी के लक्षणों से मिलते-जुलते हैं। साइनस के संक्रमण के कारण साइनस की झिल्ली में सूजन आ जाती है। साइनस के कारण हवा की जगह में मवाद या बलगम भर जाता है, जिससे साइनस बंद हो जाते हैं। इस वजह से चेहरे पर सूजन की समस्या हो सकती है और सिर में, गालों व ऊपर के जबड़े में दर्द हो सकता है।
ज्यादा चीनी या नमक के सेवन से
सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन का कारण रात की आपकी ड्रिंक्स या फूड्स भी हो सकते हैं। कई बार जब आप ज्यादा चीनी, ज्यादा नमक या शराब का ज्यादा सेवन कर लेते हैं तो शरीर में वाटर रिटेंशन की समस्या हो जाती है। इसमें शरीर की टिश्यूज पानी को जमा कर लेती हैं और इसी कारण चेहरे या अन्य अंगों में सूजन आ जाती है। इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि आप पानी कम पीत हैं क्योंकि अक्सर टिशूज तभी पानी को रोकती हैं, जब शरीर में पानी का लेवल कम होता है।
इसे भी पढ़ें:- गर्भाशय में फाइब्राइड से हो सकता है बांझपन, ये हैं इसके लक्षण और उपचार
थकान और ज्यादा रोने के कारण
कई बार आपको आपकी आंखों के नीचे का हिस्सा फूला हुआ लगता है और चेहरे पर भी सूजन दिखाई देती है। इसका कारण नींद की कमी या आपका पिछली रात ज्यादा रोना भी हो सकता है। अगर आपकी नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाती है, तो इसका प्रभाव आपकी आंखों और चेहरे पर सबसे पहले दिखाई देता है। इसके अलावा दिमाग पर भी इसका असर हो सकता है और आपको काम पर फोकस करने में परेशानी हो सकती है। किसी भी स्थिति में आपको 4-5 घंटे से कम नहीं सोना चाहिए।
कंजंक्टिवाइटिस के कारण
कंजंक्टिवाइटिस आंखों का एक तरह का संक्रमण है। इसके कारण भी आपको आपका चेहरा और आंखें सूजी हुई लग सकती हैं। इसके कारण आंखों में खुजली और आंखें लाल होने की समस्या हो सकती है। कंजक्टिवा एक पतली झिल्ली होती है जो हमारी आँखों को ढंकती है। ये एलर्जी आमतौर पर परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स, पराग कण, धुंआ आदि के आंखों में चले जाने के कारण होती है। कई बार इस तरह के संक्रमण का कारण आपका बिस्तर और तकिया भी हो सकती है। इसलिए बिस्तर और तकिया को अच्छी तरह धुल कर रखें और रोजाना इनसे धूल झाड़ते रहें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Women Health in Hindi