ब्रेक्सटन हिक्स गर्भावस्था में होने वाली ऐठन (संकुचन) है। गर्भवती महिला को शुरू में ब्रेक्सटन हिक्स होने पर उसके मन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। ब्रेक्सटन हिक्स के दौरान महिला को ऐसी शंका होने लगती है कि कहीं गर्भ में पल रहे बच्चे को सांस लेने में तकलीफ तो नहीं होगी और इस जैसे कई अन्य सवाल। लेकिन ब्रेक्सटन हिक्स गर्भावस्था में होने वाली सामान्य घटना है और इसका बच्चे या भ्रूण पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। इस लेख को पढ़ें और ब्रेक्सटन हिक्स तथा भ्रूण पर इसके प्रभाव के बारे में जानें।
ब्रेक्सटन हिक्स का भ्रूण पर प्रभाव
ब्रेक्सटन हिक्स स्वस्थ गर्भावस्था के समय होने वाली एक सामान्य क्रिया है। यह प्रसव का समय नजदीक आने पर आम क्रिया बन जाती है। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि ब्रेक्सटन हिक्स भ्रूण के लिये सहायक क्रिया है। यह क्रिया गर्भाशय के लिये रक्त प्रवाह और भ्रूण को ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती है। गर्भावस्था की अंतिम अवस्था में ब्रेक्सटन हिक्स क्रिया महिला को प्रसव के लिए तैयार करने और बच्चे के सिर को योनि में नीचे जाने में सहायता करती है। इसके विपरीत प्रसव के समय होने वाला संकुचन, गर्भाशय ग्रीवा को फैलाने में कोई सहयता नहीं करता है। सामान्यतः ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन पीड़ा रहित होते हैं। हालांकि कुछ महिलाएं इस क्रिया के दौरान असहज महसूस करती हैं।
टॉप स्टोरीज़
क्या कहते हैं शोध
डी एन्कोना यूनिवर्सटी, इटली के डिपार्टमेंट ऑफ अब्स्टेट्रिक्स एण्ड गाइनकालजी (प्रसूति और स्त्री रोग) द्वारा सामान्य और विकासित हो रहे भ्रूण व भ्रूण की हृदय गति विविधताओं के ऊपर की गयी शोध में पाया की ब्रेक्सटन हिक्स भ्रूण के लिए हानिकारक नहीं है।
ब्रेक्सटन हिक्स बच्चे के लिए फायदेमंद होते हैं। ओन्लीमाईहेल्थ आपको पहले भी बता चुका है कि कुछ महिलाओं को इस दौरान असहज महसूस हो सकता है। यदि ब्रेक्सटन हिक्स के दौरान दर्द होता है तो डॉक्टर को दिखाएं। लेकिन घबराएं नहीं यह बहुत ही सामान्य घटना है।
ब्रेक्सटन हिक्स आमतौर पर 30 सेकंड के लिए होते हैं और कभी- कभी हर 15 से 20 मिनट में यह क्रिया होती है। यदि दर्द लगातार बना रहे तो इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसा होने पर आप अपने चिकित्सक से सलाह लें। हालांकी ब्रेक्सटन हिक्स के सामान्य समय तक होने पर घबराने की जरूरत नहीं है।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते हैं।
Image Source : Getty
Read More Articles On Pregnancy in Hindi