बच्‍चों में अस्‍थमा के लक्षण

अलग अलग बच्चों में अस्थमा के लक्षण अलग होते हैं, और ये लक्षण एक ही बच्चे में बदलते भी रहते हैं। आइए जानें क्या है अस्थमा के लक्षण!
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्‍चों में अस्‍थमा के लक्षण


अस्थमा रोग के सामान्‍य लक्षण हैं, कफ आना, घरघराहट, सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी। यह लक्षण सामान्यत: समय के साथ पता चलते हैं। जो लोग अस्थमा के शिकार होते हैं उनकी एयरवेज सिकुड़ जाती है। यह सिकुड़न अस्थमा के इलाज से आंशिक या पूरी तरह से ठीक हो सकती है। इसके साथ ही बच्चों में अस्थमा के कारण कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं जिसमें वायरल इंनफेक्शन, सामान्य सर्दी जुकाम होना भी शामिल है। विकसित देशों में अस्थमा बच्चों में होने वाली सबसे ज्यादा सामान्य क्रोनिक बीमारी है। इस बीमारी से 18 साल से कम के लगभग 12 प्रतिशत बच्चे प्रभावित होते हैं। अलग अलग बच्चों में अस्थमा के लक्षण अलग होते हैं, और ये लक्षण एक ही बच्चे में बदलते भी रहते हैं। आइए जानें क्या है अस्थमा के लक्षण!
asthma in children hindi

अस्थमा के लक्षण

  • अक्सर खांसी या सर्दी जुकाम होना अस्थमा का लक्षण हो सकता है।
  • अचानक खांसी या सांस लेने में परेशानी होना, या पसीने होना और रात में जाग जाना।
  • जानवरों के साथ खेलने से बच्चों में अस्थमा के लक्षण दिख सकते हैं खासकर फर वाले जानवर जैसे कुत्ते, बिल्ली, खरगोश आदि।
  • खेल कूद के दौरान बच्चों का जल्दी-जल्दी थक जाना और सांस फूलना।     
  • सीने में जकड़न, नाक बंद होना व सीने में दर्द की शिकायत होना।
  • सांस लेने पर घरघराहट के साथ एक सीटी जैसी आवाज आना।

 

बच्चों में अस्थमा के जोखिम कारक

  • वातावरण में उपस्थित संक्रामक बैक्टीरिया से बच्चों का संपर्क होने पर अस्थमा की समस्या हो सकती है।   
  • अगर बच्चों के परिवार में माता-पिता में से किसी को अस्थमा की समस्या है तो यह बच्चों में भी हो सकता है।
  • किसी भी कारण से अक्सर सांस का संक्रमण हो तों।
  • जन्म के समय कम वजन और समय से पहले बच्चों का जन्म।
  • जन्म के पहले और या जन्म के बाद तंबाकू के धुएं के संपर्क में आना।

 

ध्यान दें

  • धूल, वायु प्रदूषण, और किसी संक्रामक कारकों से संपर्क, धूम्रपान से अस्थमा के मामलों में वृद्धि हो रही है।
  • इसकी एक और सबसे बड़ी वजह है प्रतिरोधक क्षमता का कमोजोर होना। जब प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है तो शरीर में किसी भी प्रकार का संक्रमण आसानी से हमला कर सकता है।
  • स्तनपान की दर में कमी से बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण तत्व नहीं मिल पाते हैं जिसके परिणामस्वरूप प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है और इसलिए बच्चों को अस्थमा विकसित होता है।


इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते हैं।

Image Source : Getty
Read More Articles on Asthma in Hindi

Read Next

दमा के मरीज़ ना लें ये आहार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version