जब बात शरीर के किसी विशिष्ट भाग के फिटनेस की आती है तो अक्सर लोगों को एक आम गलती करते देखा जा सकता है। शेप्ड, फिट और स्ट्रोंग मसल्स वाले शरीर की चाह रखने वाले अधिकांश लोग घंटो कमर तोड़ एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन अहम बात ये है कि वे जो एक्सरसाइज करते हैं उसका उनको पूरा लाभ मिल भी रहा होता है या नहीं?
ठीक ऐसी ही स्थिति पेट का फैट कम करते समय होती है। लोगों मे बैली फैट को कम करने को लेकर आम धारण रहती है कि यदि बैली का फैट कम कर फ्लैट पेट पाना है तो खूब सारे क्रंचेज़ करना शुरू कर दो। यदि आप भी ऐसा कर रहे हैं तो आपको जान कर दुख होगा कि सही तरीका ना अपनाने पर सैंकड़ो क्रंचेज़ करने के बाद भी आपाक पेट फ्लेट नहीं होगा।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए पेट के लिए बनी कुछ एक्सरसाइज कर लेना मात्र ही काफी नहीं है। इसे हम आपको एक उदाहरण की मदद से समझाने का प्रयास करते हैं। "यदि आपको कोई पेड़ काटना है तो आपको सपसे पहले उसकी शाखाओं को काटना होगा। बिना शाखाओं को काटे आप आसानी से पेड़ को नहीं काट पाएंगे।"
पेट की चर्बी को कम करने के संदर्भ में यहां काटने की क्रिया, आपके पेट का फ्लेट बनाना है और शाखाएं आपके शरीर भर में मौजूद अतिरिक्त वसा है। काटना यहां मुख्य लक्ष्य है लेकिन यह इस प्रक्रिया का अंतिम चरण है तथा फ्लैट पेट इसकी नियति होना चाहिए। पेट की चर्बी को कम कर फ्लेट बैली पान के लिए आपको अपने पूरे वजन को कम करने के लिए पूरे शरीर के वर्कआउट पर ध्यान देना होगा।
एक बार शरीर से चर्बी और वजन को कम कर लेने के बाद आपको बैली के बारे में सोचना और काम करना शुरू करना चाहिए। विशेष तौर पर पेट के लिए बनी एक्सरसाइज, जैसे क्रंचेज़ वास्तव में केवल पेट की चर्बी को खतम करने के लिए नहीं बनी हैं। वास्तव में ये सेट्रेन्थ बढ़ाने वाली एक्सरसाइज हैं, जो पेट पर अतिरिक्त फैट को जमा होने से रोकती हैं। लेकिन शुरुआत में बहुत सारे क्रंचेज़ करने से अपकी पीठ की मांसपेशियां और रीड़ की हड्डी प्रभावित होती हैं, जो कि और फ्लैट पेट पाने की राह में आपके लिए बाधा बन सकती हैं। क्योंकि फ्लैट पेट पाने के लिए स्वस्थ और मजबूत रीढ़ की जरूरत होती है।
यदि उचित मार्गदर्शन के बिना क्रंचेज़ की जाएं तो ये आपकी बैली को फ्लेट करनी के बजाए अपनी पीठ की मांसपेशियों को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अंधाधुंध क्रंचेज़ या ऐसी अन्य पेट की एक्सरसाइज करने के पूरे शरीर के वर्कआउट पर ध्यान दें। यह कहने में कोई गुलहेज न होगा कि केवल फ्लेट पेट के लिए केवल क्रंचेज़ का चुनाव करना समझदारी का प्रदर्शन कतई न होगा।
इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं क्रंचेज़ किये हि ना जाएं। आप क्रंच सबसे आखिर में कर सकते हैं। सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें उसके बाद, कार्डियो, मसल्स बिल्डि़ंग और बाद में एब्स एक्सरसाइज। इस क्रम एक्सरसाइज करें और आसानी से पेट कम कर लीजिये। आपको हफ्ते में 20 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज, 15 मिनट मसल बिल्डिंग और 5 मिनट केवल एब्स एक्सरसाइज करनी चाहिये।